IND vs WI: अभ्यास सत्र के पहले दिन प्लेइंग 11 को लेकर टीम इंडिया ने दिया हिंट, जायसवाल का खेलना मुश्किल

IND vs WI: टीम इंडिया ने 24 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी शुरू की है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों से अभ्यास सत्र के पहले दिन ही जमकर मेहनत की. इसी समय टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग 11 को लेकर एक बड़ा हिंट भी दिया है.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team ने तैयार कर लिया अपना प्लेइंग 11 (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम कुल 70 दिनों के बाद वनडे मैच खेलने के लिए तैयार नजर आ रही है. एशियन गेम्स 2026 के कारण पिछले और इस मैच की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव नजर आने वाले हैं. हालांकि इसको लेकर सभी की नजरें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के ऊपर टिकी हुई हैं. जिनके लिए पहले वनडे मैच की प्लेइंग 11 चुनना बहुत ही मुश्किल फैसला होने वाला है. हालांकि अभ्यास सत्र के पहले ही दिन टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा हिंट दिया है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर मिला बड़ा हिंट 

भारतीय क्रिकेट टीम ने अभ्यास सत्र के पहले दिन ही बड़ा हिंट दिया है. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातार प्रैक्टिस करके आ रहे थे. जिसके कारण ही पहले दिन अभ्यास सत्र में उन्होंने सिर्फ वॉर्म अप किया और बहुत की कम बल्लेबाजी की. लेकिन वहीं दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल ने नेट्स में बहुत समय बिताया. इस दौरान विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी उनके पास वाली नेट्स में बल्लेबाजी की. 

विज्ञापन

एक ही समय में शुभमन गिल, विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्लेबाजी की. ऐसे में फिलहाल प्लेइंग 11 के लेकर बड़ा हिंट मिला है. दिग्गज रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ही सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. फिलहाल नंबर 4 पर ऋतुराज गायकवाड़ को चांस मिलता दिख रहा है. स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ पर टीम मैनेजमेंट भी बहुत ज्यादा फोकस बनाए हुए है. 

बल्लेबाजी क्रम लगभग हो गया है फिक्स 

मौजूदा समय में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 लगभग फिक्स नजर आ रही है. नंबर 5 पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं. फिलहाल यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है. नंबर 6 पर टीम मैनेजमेंट तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दे सकती है. जबकि नंबर 7 पर रवींद्र जडेजा की जगह पक्की नजर आ रही है. 

विज्ञापन

मुख्य स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव की जगह भी प्लेइंग 11 में लगभग फिक्स नजर आ रही है. वहीं तेज गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का खेलना भी पहले से ही तय नजर आ रहा है. इसके अलावा तीसरे तेज गेंदबाज के लिए आकिब नबी और गूरनूर बरार के बीच फाइट होगी. कप्तान और कोच ही फैसला लेंगे कि इन दोनों में से कोई एक ही खेल सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ