Asaduddin Owaisi

लिफाफों पर जिंदगी गुजारने वालों, शर्म से डूब मरो... महाराष्ट्र में क्यों भड़के ओवैसी?

Asaduddin Owaisi in Maharashtra: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आने के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने मालेगांव में रैली की। इस दौरान ओवैसी काफी गुस्से में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने नोटिस को लेकर सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई।

Asaduddin Owaisi in Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी खाता खोल लिया है। महाराष्ट्र की 16 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली AIMIM ने सिर्फ 1 सीट पर जीत हासिल की। हालांकि AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी को मालेगांव रैली से पहले नोटिस मिला था। इस नोटिस को लेकर औवैसी बुरी तरह से भड़क गए। मालेगांव रैली में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि लिफाफों पर जिंदगी गुजारने वालों शर्म से डूब मरो।

विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि महाराष्ट्र के मुसलमानों को न सिर्फ कमजोर किया जा रहा है बल्कि उनका गला भी घोटा जा रहा है। मुझे मालेगांव में भड़काऊ भाषण देने के लिए रोका गया, लेकिन अन्य दलों के नेताओं को इस तरह के नोटिस क्यों नहीं भेजे जाते हैं। रैली के दौरान ओवैसी काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। ओवैसी का पूरा बयान सुनने के लिए देखें यह वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ