America veto power

अमेरिका ने फिलिस्तीन के खिलाफ चल दी 'वीटो' पावर, इजरायल ने की सराहना

America Veto Power Against Palestine In UN : यूएस खुलकर इजरायल का सपोर्ट कर रहा है। इसका एक नजारा संयुक्त राष्ट्र में भी देखने को मिला। अमेरिका ने फिलिस्तीन को यूएन की पूर्ण सदस्यता देने के प्रस्ताव के खिलाफ वीटो पावर का इस्तेमाल किया।

America Veto Power Against Palestine In UN : अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन का खेल बिगाड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में फिलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता देने के संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया गया था। इस दौरान यूएस ने इस प्रस्ताव के खिलाफ अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल किया, जिससे फिलिस्तीन UN का स्थायी सदस्य नहीं बन पाया।

विज्ञापन

यूएनएससी में गुरुवार को फिलिस्तीन को यूएन की पूर्ण सदस्यता प्रदान करने के लिए मसौदा पेश हुआ था। यूएनएससी के कुल 15 सदस्यों में से 12 ने फिलिस्तीन के पक्ष में वोट डाला था, जबकि ब्रिटेन और स्विटजरलैंड ने वोटिंग प्रक्रिया से दूरी बना ली। इसके लिए किसी देश को 9 वोट चाहिए होते हैं, लेकिन सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों की वीटो शक्ति का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इस दौरान अमेरिका ने फिलिस्तीन के खिलाफ वीटो पावर चल दी। इसे लेकर फिलिस्तीन ने यूएस की निंदा की तो वहीं इजरायल ने सराहना की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ