Varun Kapoor, Dhanya Mohan, Varun Kapoor divorce

Alia Bhatt के को-स्टार का टूटा घर, एक्टर Varun Kapoor का शादी के 12 साल बाद हुआ तलाक?

Actor Varun Kapoor Divorce: पॉपुलर एक्टर वरुण कपूर के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं. पत्नी धन्य मोहन के साथ वरुण कपूर ने अपनी राहें हमेशा-हमेशा के लिए अलग कर ली हैं. 12 साल बाद एक्टर की लाइफ में टर्निंग पॉइंट आ गया है.

Actor Varun Kapoor Divorce: पॉपुलर टीवी और बॉलीवुड एक्टर वरुण कपूर अचानक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम कर चुके एक्टर वरुण कपूर की शादीशुदा जिंदगी तबाह होने की खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि ‘ना आना इस देस लाडो’, ‘स्वरागिनी’ और ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसे शोज कर चुके वरुण कपूर का शादी के 12 साल बाद तलाक हो गया है. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स का दावा है कि वो पिछले 2 साल से अपनी पत्नी धन्य मोहन से अलग रह रहे थे.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले कपल की शादी खत्म हो गई है. 2 साल से कोर्ट में इन दोनों के तलाक का केस चल रहा था. अब ये जानकर फैंस को जोरदार झटका लगा है क्योंकि एक वक्त था जब वरुण अपनी बीवी को अपनी बैकबोन बताते थे. एक्टर की जान उनकी बीवी में बस्ती थी और अब उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया है. प्यार होने के बावजूद इस रिश्ते ने ये रुख कब और कैसे ले लिया? ये किसी को भी पता नहीं चला. अभी तक इनके तलाक की वजह सामने नहीं आई है. वहीं, कहा जा रहा है कि वरुण कपूर अब बस अपने काम पर फोकस कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ