---विज्ञापन---

VIDEO: रोहित शर्मा के बाद कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान? BCCI ने दिया बड़ा हिंट

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम की कमान युवा खिलाड़ी संभाल सकता है।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma: 18 जनवरी को भारतीय टीम का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐलान हो गया है। टीम की कमान रोहित शर्मा को दी गई है। रोहित के लिए चैंपियंस ट्रॉफी काफी अहम होने वाली है। अगर रोहित भारत को अपनी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जिता देते हैं तो वह आने वाले टूर्नामेंट में भी भारत की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

लेकिन अगर भारत का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में खराब रहा तो हिटमैन को कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में शुभमन गिल को भारत का नया कप्तान बनाया जा सकता है। क्योंकि बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए गिल को ही उपकप्तानी का जिम्मा दिया है। ऐसे में पूरी संभावना है कि गिल भारत के अगले कप्तान होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 18, 2025 07:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola