Aamir Khan, The Great Indian Kapil Show
विज्ञापन

गॉसिप टाउन में तीसरी बार Aamir Khan के दूल्हा बनने की चर्चा, क्या सच में शादी करने वाले हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट?

Aamir Khan: आमिर खान की बड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस में एक्टर का बड़ा क्रेज रहता है। साथ ही कपिल शर्मा के शो के भी फैंस दीवाने हैं। ऐसे में दोनों अगर साथ आ जाएं तो फैंस को तो बड़ी ट्रीट मिल जाएगी। अब ऐसा ही कुछ होने वाला है क्योंकि आमिर खान, कपिल के शो के हालिया प्रोमो में नजर जो आ रहे हैं। दोनों की मस्ती फैंस को खूब हसांएगी।

Aamir Khan: बी-टाउन में अक्सर किसी ना किसी को लेकर चर्चा होती ही रहती है। इन दिनों गॉसिप टाउन में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के तीसरी बार दूल्हा बनने की बातें हो रही हैं। हों भी क्यों ना भई… जब आमिर ने इस सवाल पर खुद स्माइल दी है। जी हां, हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया प्रोमो जारी हुआ।

आमिर ने साधी चुप्पी

इस प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा, आमिर खान से सवाल करते हैं कि आपको नहीं लगता कि आपको सेटल हो जाना चाहिए। इस सवाल के जवाब पर वैसे तो आमिर ने कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने स्माइल की और आमिर की चुप्पी और स्माइल को फैंस समझ रहे हैं कि आमिर अब अपनी लाइफ में जल्द ही सेटल होने वाले हैं। हालांकि आमिर ने इस पर ऑफिशियली कुछ भी नहीं कहा है। वहीं, इस प्रोमो वीडियो में आमिर शो में खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ