Team India (24)

VIDEO: आईसीसी रैंकिंग में IND-PAK के 5 खिलाड़ियों को हुआ तगड़ा फायदा, देखें पूरी लिस्ट

ICC rankings: आईसीसी रैंकिंग में भारत और पाकिस्तान के 5 खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। पाकिस्तान के खिलाड़ी सऊद शकील की टॉप 10 में एंट्री हो गई है।

ICC rankings: बुधवार 22 जनवरी को आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी की है, जिसमें कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है तो कई खिलाड़ियों को नुकसान भी हुआ है। आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार है। वह नंबर 1 पर काबिज हैं। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट भी आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 पर बने हुए हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा पाकिस्तान के सऊद शकील टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान को दो पायदान का फायदा हुआ है। वहीं, शुभमन गिल को नंबर 1 पायदान का फायदा हुआ है। वह 22वें नंबर पर आ गए हैं। इसके अलावा विराट कोहली को भी 1 अंक का फायदा हुआ है। वह 27वें नंबर से 26वें नंबर पर आ गए हैं। बॉलिंग रैंकिंग में पाकिस्तान के गेंदबाज नोमान अली को भी 2 पायदान का फायदा हुआ है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ