---विज्ञापन---

19 चौके, 12 छक्के, 250 रन की मैराथन पारी, 14 साल के Mohammad Kaif ने खोल डाला धागा, मिल गया एक और ‘सूर्यवंशी’

Mohammad kaif: वैभव सूर्यवंशी के बाद 14 साल के एक और बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में दोहरा शतक जड़कर अपने नाम की सनसनी फैला दी है।

Mohammad Kaif
---विज्ञापन---

Mohammad Kaif: 250 रनों की मैराथन पारी। 19 चौके और 12 गगनचुंबी सिक्स। वैभव सूर्यवंशी के बाद घरेलू क्रिकेट से एक और 14 साल का होनहार बल्लेबाज निकला है। नाम है मोहम्मद कैफ। 14 साल के इस लड़के ने देहरादून में खेली गई अंडर-14 राज सिंह डूंगरपूर टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से गदर मचा डाला। फाइनल मुकाबले में कैफ ने दोहरा शतक जमाया। 250 रन बनाकर कैफ नाबाद रहे।

हाल ही में कानपुर में आयोजित ट्रायल्स में कैफ का सिलेक्शन यूपी की अंडर-14 टीम में हुआ था। 3 से 5 मई तक खेले गए मुकाबले में कैफ ने अपनी काबिलियत से हर किसी को परिचित कर दिया। कैफ ने अपनी बैटिंग के दौरान 377 मिनट क्रीज पर बिताए और 66 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। कैफ के पिता मजदूरी करते हैं। कैफ के परिवार में कुल 8 लोग हैं और वह अपने घर में सबसे छोटे हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

---विज्ञापन---

First published on: May 06, 2025 07:00 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola