Ek Parivar Ek Pahchan: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने के लिए एक बहुत ही शानदार पहल शुरू की है. इसका नाम है यूपी फैमिली आईडी (UP Family ID – Ek Parivar Ek Pahchan).
इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार को 12 अंकों की एक यूनिक फैमिली आईडी दी जा रही है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको अलग-अलग सरकारी योजनाओं जैसे कि पेंशन, छात्रवृत्ति, आवास योजना आदि) के लिए बार-बार चक्कर काटने और दस्तावेज जमा करने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी.
यह भी पढ़ें : Passport New Rules: पासपोर्ट के नियम और फीस बदले, अब पासपोर्ट के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये
यूपी फैमिली आईडी के फायदे
राशन कार्ड धारकों को अलग से आवेदन की जरूरत नहीं: अगर आपके पास पहले से यूपी का राशन कार्ड है, तो वही आपका फैमिली आईडी नंबर माना जाएगा. आपको नया आईडी बनवाने की जरूरत नहीं है.
एक ही आईडी से मिलेंगी ढेरों योजनाएं: यह आईडी आपके पूरे परिवार के डेटा को एकीकृत (Integrate) करती है. इससे कन्या सुमंगला योजना, रोजगार संगम, पेंशन और स्कॉलरशिप जैसी योजनाओं का लाभ बिना किसी अड़चन के सीधे मिलेगा.
पारदर्शिता और फर्जीवाड़े पर लगाम: वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के जरिए फर्जी कार्ड और दोहरे लाभ (Duplication) को खत्म किया जाएगा, जिससे केवल असली और पात्र परिवारों को ही सरकारी मदद मिल सके.
आय का सही आकलन: परिवार के सभी कमाने वाले सदस्यों की आय का ब्योरा एक जगह दर्ज होगा, जिससे आर्थिक आधार पर मिलने वाली योजनाओं की पात्रता आसानी से तय होगी.
कौन-कौन बनवा सकता है UP Family ID?
उत्तर प्रदेश का रहने वाला कोई भी परिवार इसके लिए आवेदन कर सकता है. मुख्य रूप से यह रजिस्ट्रेशन उन परिवारों के लिए है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है.
इसे बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए:
परिवार के सभी सदस्यों का विवरण.
मुखिया का आधार-लिंक मोबाइल नंबर (जिस पर OTP आएगा).
यह भी पढ़ें : Video: UP के शाहजहांपुर में पुलिस का कारनामा, ज्वेलर के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल और रखी स्मैक, मांगे 2 लाख
यूपी फैमिली आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आप घर बैठे खुद ही इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. प्रक्रिया बहुत ही सरल है:
- सबसे पहले यूपी फैमिली आईडी के आधिकारिक पोर्टल familyid.up.gov.in पर विजिट करें.
- पोर्टल पर Registration के विकल्प पर क्लिक करें.
- अपने परिवार के मुखिया के आधार से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करें और आए हुए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें.
- परिवार के अन्य सभी सदस्यों के नाम, उनका रिश्ता और आवश्यक विवरण दर्ज करें.
- व्यवसाय, आय और पते से जुड़ी जरूरी जानकारी भरें.
- सभी जानकारियों को जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होते ही आपकी 12 अंकों की फैमिली आईडी जेनरेट हो जाएगी और आप अपना डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे.
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
9 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
14 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
15 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoदिल्ली-जयपुर के बीच बनेगी 191 km की नई रेल लाइन, वक्त की होगी बचत
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines