CCTV में कैद हुई वो तस्वीर, जिसके आधार पर पकड़े गए Sukhdev Singh Gogamedi के दोनों 'हत्यारे'

Gogamedi Murderers CCTV Footage Photo: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारोपियों तक पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर पहुंची, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, आप भी देखिए…

Gogamedi Murderers CCTV Footage Photo

Gogamedi Murderers CCTV Footage Photo

Sukhdev Singh Gogamedi Murderers CCTV Footage: श्री राजपूत करनी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारोपियों की एक तस्वीर सामने आई है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होते समय रास्ते में रुकने की है। यह तस्वीर CCTV फुटेज की है, जिसके आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए पुलिस उन तक पहुंची। दोनों हत्यारोपी हिसार जाते समय रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर CCTV फुटेज में कैप्चर हुए। इसी फुटेज से एक तस्वीर लेकर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। हत्याकांड में शामिल शूटर नितिन फौजी को राजस्थान पुलिस अपने साथ ले गई, जबकि रोहित और ऊधम अभी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

राजस्थान से हरियाणा पहुंचे, रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दिखे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोगामेड़ी की हत्या करने के बाद दोनों शूटर एक स्कूटी छीनकर फरार हुए। वे सीधे जयपुर अजमेर रोड स्थित DCM पहुंचे। यहां से ऑटो में 200 फीट रोड पहुंचे। वहां बाइक लेकर खड़े रामवीर ने अजमेर रोड पर बगरू के पास बस में उन्हें बिठाया। दोनों वहां से डीडवाना गए और फिर टैक्सी लेकर सुजानगढ़ होते हुए बस से हरियाणा पहुंचे। यहां हिसार जाने के लिए ट्रेन में चढ़े। रास्ते में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज हुआ तो दोनों स्टेशन के अंदर घूमते दिखे। दोनों आरोपी रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब सवा 4 बजे नजर आए थे। उन्होंने हिसार के लिए ट्रेन पकड़ी थी। हिसार में ऊधम उनको मिल गया और तीनों वहां से हिमाचल गए।

विज्ञापन

रेवाड़ी से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी दबोचे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान से हरियाणा आने के बाद दोनों आरोपी शेल्टर लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की तरफ गए थे। हालांकि हिसार में ऊधम ने दोनों को टैक्सी उपलब्ध करानी थी, लेकिन तीनों ने प्लान बदलकर हिमाचल घूमने का प्लान बनाया। इसके लिए वे ऊधम की गाड़ी में कुल्लू की तरफ गए, लेकिन रास्ते से ही वापस आ गए, क्योंकि उनकी तलाश के लिए कई जगह पुलिस थी। इसलिए वे चंडीगढ़ आ गए। राजस्थान पुलिस ने 200 पुलिस कर्मियों की टीम बनाई थी। करीब 12 टीमें रेड करने के लिए बाहर भेजी गई थीं। हिसार पहुंची 3 इंस्पेक्टर्स की टीमों को इनपुट मिलते तो उन्होंने आगे बढ़ा दिया। इस इनपुट के आधार पर चंडीगढ़ गई टीम ने आरोपियों को एक शराब के ठेके से दबोच लिया। अब पुलिस आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ