Shamli: पुलिस ने लाइनमैन का 6 हजार का चालान काटा, तो लाइनमैन ने 56 हजार का बकाया होने पर थाने की बिजली काटी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Shamli: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दो विभागों के बीच ‘पावर’ का खेल सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक लाइनमैन का 6 हजार रुपये का चालान काट दिया तो लाइनमैन ने थाने का 56 हजार रुपये का बिजली का बिल बकाया होने पर उनका बिजली कनैक्शन काट डाला। वहीं कनैक्शन को काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक शामली के कस्बा थाना भवन क्षेत्र में लाइनमैन मेहताब कहीं बिजली लाइन में फॉल्ट को ठीक करने के लिए जा रहा था। रास्ते में चरथावल तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मेहताब ने हेलमेट नहीं पहना था। उसका कहना है कि वह इमरजेंसी कॉल पर लाइन को ठीक करने के लिए जा रहा था। उसने पुलिस वालों से काफी मिन्नत की कि वह वापस आकर अपना चालान करा लेगा, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और 6 हजार रुपये का चालान काट दिया।
UP: शामली में पुलिस ने लाइनमैन का काटा 6 हजार का चालान, जवाब में लाइनमैन ने 56 हजार का बकाया बिल होने पर काट दी पुलिस थाने की बिजली pic.twitter.com/kiQ0jH24an
— News24 (@news24tvchannel) August 24, 2022
इस पर लाइनमैन ने गुस्से में आकर थाने का 56 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर थाने की लाइन काट दी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक बिजली विभाग के लोगों ने थाने की लाइन काटने समय का पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में एक लाइनमैन थाने के सामने लगे बिजली के खम्भे पर चढ़कर थाने की लाइन काटता दिख रहा है। करीब 42 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
लाइनमैन ने बताया कि वह संविदा पर बिजली विभाग में तैनात है। उसे महीने में मात्र 5 हजार रुपये मिलते हैं। उसका कहना है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से काफी मिन्नतें कीं। भविष्य में हमेशा हेलमेट पहन कर चलने और यातायात नियमों का पालन करने की बात कही, लेकिन पुलिस वालों ने उसकी नहीं मानी। मेहताब का आरोप है कि पुलिस वालों उससे कहा था कि बिजली विभाग के लोग बिजली बिल के नाम पर लूट-कसोट करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: