पंजाब में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोग बुरी तरह झुलसे, 24 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई

image - 2023-09-27T155744.487

Massive Fire Broke Chemical Factory in Mohali: पंजाब के मोहाली के कुराली में उस वक्त खलबली मचने लगी जब फोकल पॉइंट पर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फैक्ट्री में लगी आग का धुआं पूरे आसमान पर छा गया है। इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से तरह से झुलस गए हैं। जिनमें से 3 की हालात बेहद खराब है और उन्हें मोहाली रेफर कर दिया गया है। वहीं, 5 घायलों को कुराली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 24 गाड़ियां पहुंच गई है।

विज्ञापन

आग बुझाने को मंगाया जा रहा स्पेशल केमिकल 

हादसे के दौरान लगातार केमिकल फैक्ट्री के अंदर से धमाकों की आवाज आ रही है। वहीं, फैक्ट्री के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद से उनकी आंखों में जलन हो रही है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। जानकारों की माने तो केमिकल फैक्ट्री होने के कारण इस आग खतरा काफी बढ़ सकता है, क्योंकि आसपास के इलाके में और भी फैक्ट्रियां हैं। अगर आग पर काबू न पाया गया तो ये बड़ा हादसे का रूप ले सकता है। फैक्ट्री में रह रहकर धधक रही आग को बुझाने के लिए मोहाली से एक स्पेशल केमिकल मंगाया जा रहा है।

विज्ञापन

2 बार हुआ फैक्ट्री में धमाका 

जानकारी के अनुसार, आग बुझाने के दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे फैक्ट्री में दो धमाके हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये धमाका केमिकल से भरे ड्रम के फटने की वजह से हो सकते है। इस धमाके के बाद से दमकल कर्मचारी भी सावधानी के साथ आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि काफी संभावना है कि फैक्ट्री में इस तरह के और धमाके हो, जिससे आग बाहर तक आ सकती है।

विज्ञापन

जिला प्रशासन भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए और दूसरी फैक्ट्रियों से भी मजदूरों को बाहर निकल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ