जम्मू बस स्टैंड से आतंकियों का मददगार गिरफ्तार, 10 लाख कैश जब्त
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: जम्मू में पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने जम्मू बस स्टैंड इलाके से आतंकियों के एक मददगार को पकड़ा है। पकड़े गए शख्स के पास से 10 लाख रुपए कैश भी बरमाद हुआ है।
पकड़ा गया संदिग्ध आतंकियों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचा रहा था। बताया जा रहा है कि ये पहले भी ये देशविरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक संदिग्ध से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि उसके संपर्क में और कौन-कौन से लोग थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: