बिहार में बड़ा हादसा: गंगा में डूबी यात्रियों से भरी नाव, 12 लोग बहे, एक लापता

Boat Drowns In Bihar तेज आंधी के दौरान दो नाव के टकराने से नाव पलट गई। इसमें एक शख्स लापता है। लोगों की सुरक्षा व विधि व्यवस्था को देखते हुए गंगा नदी में 24 व 25 अक्तूबर को नावों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

image (65)
विज्ञापन

Boat Drowns In Bihar: बिहार में पूजा के दौरान नांव पलटने से हादसा हो गया। दरअसल मामला बिहार के पटना के मनेर थाना क्षेत्र के गौरेया स्थान घाट का है। नाव गंगा नदी में डूब गई। हादसे के वक्त नाव  में करीब दर्जन भर लोग सवार थे। तेज आंधी के दौरान दो नाव के टकराने से नाव पलट गई। वही इसमें एक शख्स लापता है। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। राजधानी में आंधी के कारण यह हादसा हुआ है। मंगलवार की सुबह घाट पर नाव न होने से नाव की तलाश की गई।

हादसे में एक युवक नदी में डूब गया

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने टीम की सहायता से लोगों को नदी से निकाला। वहीं नदी से लापता युवक की पुलिस तलाश कर रही है। युवक के लापता होने की खबर मिलते ही युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के पहले युवक नाव में मौजूद था। इसके बाद से  वह लापता है।

विज्ञापन

नदी में पूजा के अवसर पर नाव परिचालन पर रोक

एसडीआरएफ की टीम लगातार लापता युवक की तलाश में जुटी है। बता दें कि दुर्गापूजा के अवसर पर गंगा नदी में 24 व 25 अक्तूबर को नाव के परिचालन पर रोक रहेगी। इस संबंध में पटना सदर एसडीओ श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने सोमवार को आदेश जारी किया।  लोगों की सुरक्षा व विधि व्यवस्था को देखते हुए गंगा नदी में 24 व 25 अक्तूबर को नावों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।  फिलहाल, बारिश के बाद नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ