---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

आधी रात Zepto का ऑर्डर बना फरिश्ता, डिलीवरी पार्टनर ने बचा ली फ्लाइट

आधी रात किए गए Zepto ऑर्डर ने एक लड़की की सुबह की फ्लाइट छूटने से बचा ली. डिलीवरी पार्टनर की सूझबूझ की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Author Written By: Palak Saxena Updated: Feb 9, 2026 19:52

कभी-कभी मुश्किल वक्त में मदद वहीं से मिलती है, जहां से उम्मीद भी नहीं होती. एक ऐसे ही मामले में क्विक कॉमर्स ऐप Zepto ने समय पर पहुंचकर एक लड़की की फ्लाइट छूटने से बचा ली. आधी रात में दिया गया एक छोटा सा ऑर्डर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल, इन्वेस्टमेंट बैंकर ऋषभ अग्रवाल ने LinkedIn पर पूरी घटना शेयर की. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बहन की सुबह 6 बजे की फ्लाइट थी और उसे 3 बजे तक उठ जाना था. लेकिन तय समय के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो घर वालों की चिंता बढ़ गई. दूरी ज्यादा थी, तुरंत पहुंचना संभव नहीं था. ऐसे में ऋषभ के दिमाग में एक अलग ही तरीका आया Zepto से ऑर्डर करना.

---विज्ञापन---

उन्होंने करीब 3:20 बजे ऑर्डर प्लेस किया और डिलीवरी पार्टनर विकास को फोन पर पूरी स्थिति समझाई. जिसके बाद विकास ने बिना हिचक मदद करने की हामी भर दी. थोड़ी देर बाद जब वे सामान लेकर दरवाजे पर पहुंचे, तो घंटी बजने से बहन की नींद खुल गई. वह समय पर एयरपोर्ट पहुंची और फ्लाइट पकड़ ली. यह घटना सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों ने डिलीवरी पार्टनर की जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने कहा कि यह सिर्फ डिलीवरी नहीं, बल्कि जरूरत के वक्त इंसानियत दिखाने का उदाहरण है. वहीं Zepto की टीम ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब वे सिर्फ सामान ही नहीं, लोगों के लिए अलार्म का काम भी कर रहे हैं.

छोटी सी कोशिश ने बड़ी परेशानी टाल दी और यही वजह है कि यह कहानी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: होटल रूम में एडल्ट फिल्म देख रहा था शख्स, अचानक दिख गया खुद का ही GF के साथ VIDEO, फटी रह गईं आंखें

First published on: Feb 09, 2026 07:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.