दुनिया के टॉप-10 बदनाम इलाके, इनमें भारत का भी ये रेड लाइट एरिया है शामिल

World News in Hindi: विश्व में कई ऐसे देश हैं, जहां देह व्यापार को कानूनी मान्यता नहीं मिल सकी है। भारत जैसे देश में इसको लेकर बहस होती रहती है। कानूनी मान्यता नहीं होने के बाद भी कई महानगरों में रेड लाइट एरिया हैं। लेकिन दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं, जहां इसको कानूनी मान्यता मिली हुई है।

crime

World Latest News: दुनियाभर में देह व्यापार बढ़ता जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक देह व्यापार का सालाना टर्नओवर अरबों डॉलर में है। भारत समेत दुनिया के कई शहरों में रेड लाइट एरिया हैं। जहां हजारों यौन कर्मी इस धंधे में शामिल हैं। कोलकाता का सोनागाछी भारत का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। जो दुनिया के टॉप-10 रेड लाइट एरिया में शामिल है। कई देशों के रेड लाइट एरिया काफी मशहूर हैं। भारत में देह व्यापार का कुल कारोबार लगभग 66 हजार करोड़ रुपये आंका गया है। देह व्यापार का इतिहास मुगलों के समय से रहा है। अंग्रेजों के जमाने में यह और भी फला-फूला। आइए जानते हैं दुनिया के बड़े रेड लाइट एरिया के बारे में…

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकॉक

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोई काउबॉय रेड लाइट एरिया काफी मशहूर है। यहां हॉकर्स भी काफी सक्रिय रहते हैं। हर साल हजारों टूरिस्ट इस रेड लाइट एरिया में आते हैं।

सोनागाछी

यह रेड लाइट एरिया भारत में है। जो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पड़ता है। जहां हजारों सेक्स वर्कर हैं। इसे एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया माना जाता है। इसके ऊपर Born into Brothels नाम की डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है। जिसे ऑस्कर मिला था।

विज्ञापन

एम्स्टर्डम

नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में तीन रेड लाइट एरिया हैं। यहां पर डे वॉलन दुनियाभर में फेमस है। यहां देह व्यापार को कानूनी मान्यता है। यहां यौन कर्मी ग्लास पैनल में खड़ीं होकर अपने ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। दूसरे बिजनेस की तरह इनको भी कर चुकाना होता है।

विज्ञापन

पेरिस

फ्रांस की राजधानी पेरिस में मौलिन रूज रेड लाइट एरिया काफी मशहूर हैं। जिसकी शुरुआत 1889 में हुई। यहां काफी कैबरे और नाइट क्लब हैं। पेरिस के जिले पिगले में यह रेड लाइट एरिया मोंटमार्ट्रे के पास है। जहां हर समय जिस्म की मंडी सजी रहती है।

विज्ञापन

सिंगापुर

सिंगापुर को उसके सख्त कानूनों की वजह से दुनियाभर में पहचान मिली है। लेकिन यहां देह व्यापार को कानूनी मान्यता है। यहां टॉवर नाम का रेड लाइट एरिया है। वहीं, कम्पोंग ग्लैम और चांगी एयरपोर्ट के बीच गीलांग नाम का रेड लाइट एरिया भी है। कानूनी तौर पर मान्यता होने के कारण यहां हजारों टूरिस्ट हर साल आते हैं।

विज्ञापन

अमेरिका

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश यूएसए में भी रेड लाइट एरिया है। यहां के मैक्सिको के टिऊवाना में यूएस का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया पड़ता है। आपको बता दें कि अमेरिका में देह व्यापार कानूनी तौर पर मान्य है।

ब्राजील

यहां कोपाकबाना नाम का रेड लाइट एरिया है। जो काफी बड़ा है। यहां हजारों यौन कर्मी रहते हैं। जो अमीरों का पसंदीदा इलाका है। लेकिन यहां भीड़भाड़ अधिक होती है। इसे कानूनी तौर पर मान्यता है। यहां दूसरे देशों से भी लड़कियां आती हैं।

विज्ञापन

जापान

जापान जैसा देश भी रेड लाइट एरिया से अछूता नहीं है। राजधानी टोक्यो में काबुकिचो शिंजुकु रेड लाइट एरिया है। जो काफी फेमस है। वहीं, कई होटलों में भी सेक्स वर्कर मिल जाती हैं।

विज्ञापन

हॉन्गकॉन्ग

हॉन्गकॉन्ग शहर में काफी सेक्स वर्कर लीगली तौर पर रहते हैं। यहां वॉन चाई इलाका रात के समय रेड लाइट एरिया बन जाता है। यहां काफी बार बेस्ड होटल हैं, जहां हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ