खूबसूरत हसीना, बेटी संग सेक्स का लालच...कैसे 2 हजार मील दूर रची साजिश में फंस गया ये डेंटिस्ट?

World Latest News in Hindi: अमेरिका में एक डेंटिस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस डेंटिस्ट को जाल बिछाकर दबोचा गया है। ये शख्स कोलोराडो से आया था। जिसके खिलाफ पुलिस ने ऐसा जाल बुना कि ये उसमें फंस गया। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामला काफी गंभीर है। जिसके बारे में विस्तार से आपको बता रहे हैं।

us news

US Latest News in Hindi: यूएस में एक डेंटिस्ट को एक महिला से ऑनलाइन अश्लील चैट करना महंगा पड़ गया। महिला ने कहा कि वह और उसकी 9 साल की बेटी उससे संबंध बनाएगी। जिसके बाद ये शख्स हवस के नशे में इतना मदहोश हो गया कि मां-बेटी से मिलने के लिए फ्लाइट से 2 हजार मील (3218 KM) दूर पहुंच गया। आरोपी एक डेंटिस्ट है। जो मूल रूप से कोलोराडो का रहने वाला है। जो फ्लोरिडा पहुंच गया था। 50 साल के आरोपी का नाम डॉ. जेसन जेम्स अथा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे वेस्ट पाम बीच में अरेस्ट किया गया है, जिसके पास आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाम बीच के अधिकारियों के अनुसार आरोपी एक ऑनलाइन चैटरूम पर सक्रिय था। जो बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करता था। पुलिस उस पर नजर रख रही थी। वह महिलाओं से ऑनलाइन अश्लील चैट करता था। जिसकी शिकायतें मिली थीं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जाल बुनना शुरू किया। एक महिला ने उसे ऑनलाइन फंसा लिया। जिसने चैट के दौरान कहा कि वह और उसकी 9 साल की बेटी उससे संबंध बनाने को आतुर है। वह उससे संबंध बनाएगी और बेटी को अश्लील चीज देगी। आरोपी डेंटिस्ट US पुलिस के बुने जाल में फंस गया। महिला पुलिस की ही अंडरकवर एजेंट थी।

आरोपी ने महिला से की शर्मनाक डिमांड

इसके बाद आरोपी हवस में अंधा होकर अजीब डिमांड करने लगा। उसने महिला से बेटी को खास तरह के कामुक कपड़े पहनाने और मेकअप करने के लिए कहा। आरोपी कोलोराडो के बोल्डर में अल्पाइन डेंटिस्ट्री में काम करता है। जिसने पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए टिकट बुक करवाया था। महिला ने आरोपी से जो अश्लील चीज मंगवाई थी, वह उसे लेकर फ्लाइट से पहुंच गया। एयरपोर्ट पर पुलिस उसका वेट कर रही थी। फ्लाइट से उतरने के बाद दंत चिकित्सक को अरेस्ट कर लिया गया।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक वस्तु बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ पहले भी नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप हैं। इस मामले का ट्रायल चल रहा है। अगर वह दोषी पाया गया तो उसे जिंदगी भर जेल में रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ