एयरपोर्ट पर महिला के निजी पलों का वीडियो वायरल, बनाने वाली ट्रोल, देख चुके हैं 2 करोड़ से ज्यादा लोग

WEIRDEST THINGS AT AIRPORTS : एयरपोर्ट पर बैठकर खाना खाती महिला का वीडियो शेयर कर एक विदेशी महिला ने ‘गंदी महिला’ कहा तो लोग भड़क गए। यूजर्स ने महिला के पोस्ट पर करारा जवाब दिया है।

Video of woman eating food with hands at airport goes viral

एयरपोर्ट पर हाथ से खाना खाती महिला

WEIRDEST THINGS AT AIRPORTS: एयरपोर्ट पर चावल खा रही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक अन्य महिला मे शेयर ‘गंदी औरत’ कहा है, क्योंकि वह हाथ से खाना खा रही थी। इस वीडियो रिकॉर्ड करने और अपमानजनक टिप्पणी करने पर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए और लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड करने वाली महिला को खूब खरी-खोटी सुनाई है।

विज्ञापन

वीडियो में चावल खा रही महिला दक्षिण एशिया की प्रतीत हो रही है। एयरपोर्ट पर बैठकर वह महिला खाना खा रही थी, जिसका एक अमेरिकी औरत ने वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर लिखा कि “यह महिला मेरे बगल में बैठकर अपने हाथों से खाना क्यों खा रही थी?” एक अन्य पोस्ट में उसने लिखा कि धन्यवाद, हाथ से खाने वालों। हमारे हवाई अड्डों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास अपनी लार छोड़ने के लिए हम सभी आपको धन्यवाद दे सकते हैं।

विज्ञापन

उसने आगे लिखा कि इससे हमें मास्क अनिवार्यता (कोरोना काल) में वापस जाने की संभावना बढ़ जाएगी। अपने हाथ को चूमना छोड़ दें। चावल अपने परिवार और अपने पालतू जानवरों के साथ घर पर शांति से खाएं।” महिला का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने उसे खूब खरी खोटी सुनाई है।

https://twitter.com/jusbdonthate/status/1743783717120729532

विज्ञापन

एक ने लिखा कि बिना किसी की इजाजत के उसका वीडियो बनाना कब बंद होगा? एक ने लिखा कि आपके हाथ कितने गंदे होते हैं, जो उससे कुछ खा हो नहीं सकते? एक अन्य ने लिखा कि यदि आपको यह पसंद नहीं है, तो आपको उसकी निजता पर हमला करते हुए उसका वीडियो बनाने के बजाय सिर्फ अपने काम से काम रखना चाहिए! यह हमारी संस्कृति है, हम अपने भोजन का सम्मान करते हैं, मजाक आप बन रहे हो। इस तरह के हजारों जवाब इस महिला को मिल चुके हैं।

विज्ञापन

सात जनवरी को इस महिला ने X अकाउंट पर @jusbdonthate नाम के अकाउंट से शेयर किया था, जिसके बाद इसे 22 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। सात हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ