समुद्र में 'मौत' बनकर आई व्हेल, सर्फिंग कर रहे शख्स को 30 फीट नीचे तक खींचा, सामने आया VIDEO

Watch Video Surfer body slammed by whale at Sydney beach: ऑस्ट्रेलिया में समुद्र के बीच सर्फिंग कर रहे एक शख्स को हंपबैक व्हेल ने टक्कर मार दी।

Viral Video, Surfing, whale, Sydney beach

Viral Video

Watch Video Surfer body slammed by whale at Sydney beach: ऑस्ट्रेलिया में समुद्र के बीच सर्फिंग कर रहे एक शख्स को हंपबैक व्हेल ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसे सतह से 20 से 30 फीट नीचे खींच ले गई। यह पूरा घटनाक्रम सर्फर के बॉडी कैम में कैद हुई है। सर्फर का कहना है कि जब व्हेल ने टक्कर मारी तो लगा कि मौत करीब है। लेकिन चमत्कारिक तरीके से उसकी जान बच गई। उसे चोट तक नहीं लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Watch Video…

सिडनी बीच पर सर्फिंग कर रहे थे जेसन

दरअसल, 55 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई सर्फर जेसन ब्रीन सिडनी बीच पर विंग सर्फिंग कर रहे थे। यह खेल का ऐसा तरीका है जिसमें एक छोटी पाल का इस्तेमाल कर समुद्र में स्विमिंग की जाती है। जेसन ने बताया कि वे समुद्र में तैर रहे थे तभी एक हंपबैक व्हेल पानी से निकली और उनसे टकरा गई। इसके बाद जेसन गिर गए। व्हेल ने उन्हें समुद्र में पटक दिया।

पट्टा टूटा तो बची जान

ब्रीन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्हें अपनी जान का खतरा सता रहा था। क्योंकि व्हेल ने उनके पैर में बंधे बोर्ड के पट्टे से उन्हें समुद्र में गहराई तक खींच लिया। मुझे लगा कि पट्टा टूट गया है और वहां से मैं व्हेल के शरीर के नीचे से निकल गया और सतह पर आने में सक्षम हो गया। लेकिन मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि जो चीज टूटने वाली नहीं थी वह टूट गई और उसकी बद्धी टूट गई। इसके बाद ब्रीन तैरकर किनारे पर पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि उनके गोप्रो कैमरे ने सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया है। जेसन ब्रीन ने कहा कि यह पूरी घटना असामान्य थी, लेकिन चमत्कारिक रूप से कोई चोट नहीं आई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ