Video: ट्रेनें हुई लेट, रेलवे स्टेशन पर सवारी लेने पहुंचा ऑटो चालक, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचा ऑटो.jpg
Edited By Amit Kasana

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचा ऑटो.jpg
Viral Video: लोकल ट्रेन मुंबई की लाइफ लाइन हैं। इन ट्रेनों में खचाखच भरी भीड़ और इनके लेट होने के किस्से आम हैं। अब एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ट्रेनें लेट होने पर एक ऑटो चालक सवारियों को लेने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंच गया।
When trains are late, we will get auto service directly on railway platforms.. Kurla station..
Credit goes to mumbai traffic police department.. pic.twitter.com/FbyoiPWoRt
— Thunder On Road (@thunderonroad) October 15, 2022
यह वीडियो मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन की है। इस Viral Video में एक ऑटो चालक प्लेटफार्म पर ऑटो दौड़ाता दिख रहा है। जिसे कुछ आरपीएफ वाले रोकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। दरअसल, यह ऑटो चालक सवारियों को बैठाने के मकसद से प्लेटफार्म तक पहुंचा था। लेकिन रेलवे पुलिस के लगे सीसीटीवी से इसे देख लिया और धर लिया।
Viral Video सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई की और ऑटो चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर कमेंट कर रहें हैं। कोई ट्रेनों की लेट लतीफी का मजाक बना रहें हैं तो कोई इस पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही बता रहें हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: