Viral video: बारिश से बचने के लिए लड़के ने कर दि ऐसी हरकत, जिसे देख दंग रह गए सब
Edited By Shikha Singh

Edited By Shikha Singh

इनदिनों भारत के कई हिस्सो में काफी तेज बारिश हो रही है और इस बारिश के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर होने लगा है। हमारी दुनिया में जुगाड़ू लोगों की कोई कमी नहीं है। कहीं भी कभी भी कोई भी शख्स जुगाड़ बना देता है। हालातों को देखकर लोग नए-नए जुगाड़ इजात कर लेते हैं। ये वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। तो चलिए आपको दिखाते हैं कि किस तरह बारिश में आप भी अपने पैरों को पानी और कीचड़ से बचा सकते हैं।
दरअसल, इस शख्स ने दो स्टूल (Stool) लिए हुए हैं और इन स्टूलों के ऊपर दो रस्सी लगाई हुई है। इसे पकड़कर वो आगे बढ़ रहा है और सीधे दुकान तक पहुंच जाता है। बारिश में पैरों को कीचड़ और पानी से बचाने का यह बेहतरीन जुगाड़ है।
https://twitter.com/cScvleRajendra/status/1543197346678181888
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को CSC VLE RAJENDRA SAMEDIYA नाम के यूजर अपलोड किया गया है। वीडियो के कैप्शन पर लिखा- ‘इसमें गिरने की संभावना काफी कम होती है।’ साथ ही हंसने वाली चार इमोजी भी शेयर की हैं। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। दरअसल, इस शख्स ने दो स्टूल लिए हुए हैं और इन स्टूलों के ऊपर दो रस्सी लगाई हुई है। इसे पकड़कर वो आगे बढ़ रहा है और सीधे दुकान तक पहुंच जाता है। बारिश में पैरों को कीचड़ और पानी से बचाने का यह बेहतरीन जुगाड़ है। ट्विटर पर 13 सेकंड का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.