---विज्ञापन---

Viral Video: सुन नहीं पाता था मालिक तो बिल्ली ने सीख ली साइन लैंग्वेज, देखें वीडियो 

Viral Video: अपने मालिक से एक बिल्ली इशारों में बात करती है। अगर उसे भूख लगती है तो वह पंजों को मुंह की तरफ ले जाकर दो-तीन बार हिलाती है। इस क्यूट बिल्ली और उसके दिव्यांग मालिक का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग दोनों के बीच की इस बॉन्डिंग पर […]

Viral Video: अपने मालिक से एक बिल्ली इशारों में बात करती है। अगर उसे भूख लगती है तो वह पंजों को मुंह की तरफ ले जाकर दो-तीन बार हिलाती है। इस क्यूट बिल्ली और उसके दिव्यांग मालिक का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग दोनों के बीच की इस बॉन्डिंग पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। जरा आप भी देखिए यह वीडियो…

---विज्ञापन---

बिल्ली साइन लैंग्वेज से खाना मांगती है

वीडियो किसी रेस्टोरेंट का लग रहा है। एक टेबल पर बिल्ली अपने मालिक के साथ बैठी है। मालिक कुछ खाते हुए दिखाई पड़ रहा है। खाते हुए वह अपनी बिल्ली को खाना देना भूल जाता है। इस बीच बिल्ली पहले हाथ से टच कर मालिक का ध्यान अपनी ओर करती है फिर साइन लैंग्वेज से खाना मांगती है। जिसके बाद शख्स उससे साइन लैंग्वेज में बात करता दिख रहा है। वह उसे खाना देता है।

वीडियो पर अब तक 2.4 मिलियन व्यू हो चुके हैं

वीडियो पर अब तक 2.4 मिलियन व्यू हो चुके हैं। नेटिजन्स वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक करीब 140.8k लाइक मिल चुके हैं। यूजर्स को वीडियो काफी पसंद आ रही है। 21.3k लोग वीडियो को शेयर कर चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में लोग दोनों के एक-दूज के लिए इतना प्यार देखकर भावुक हो रहे हैं। दोनों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उन्हें प्यार दे रहे हैं।

First published on: Jan 29, 2023 04:06 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola