जब यमराज छुट्टी पर हों तो ऐसे मौत के मुंह से बाहर आ जाते हैं लोग, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ घटनाओं में लोग मौत को करीब से देखते दिखाई दे रहे हैं। कुछ घटनाएं तो ऐसी हैं, जिन्हें देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

Viral Video Insta
विज्ञापन

Viral Video:  कहते हैं कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय। ऐसा तब कहा जाता है जब कोई मौत को चकमा दे देता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं जिसमें लोगों की जान जाते-जाते बची है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे, शायद इस दिन यमराज भी छुट्टी पर थे।

एक वीडियो में कई ऐसी घटनाओं को दिखाया गया है, जिसमें लोग जानलेवा दुर्घटनाओं का सामना कर रहे हैं और बाल-बाल बचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में एक शख्स बर्फ पर स्केटिंग करता दिखाई दे रहा है, हालांकि जिस जगह से वह गुजरा, अगले ही पल वहां की जगह धंस गई। अगर एक सेंकड भी वह रुका होता तो उसकी जान जा सकती थी।

Advertisment

वहीं इसी वीडियो में एक अन्य घटना को दिखाया गया है, जिसमें एक शख्स और बच्चा एस्केलेटर से चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही ये लोग एस्केलेटर से नीचे उतरे, वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक अन्य घटना में सड़क पर पैदल चल रही एक महिला दिखाई दे रही है। इस दौरान किसी गाड़ी का पहिया निकलकर महिला की तरफ आया और उसके बगल से निकल गया। महिला बाल-बाल बच गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karl Fru (@dailyhumanmotivation)


वहीं एक अन्य वीडियो में एक शख्स जर्जर पुल को पार करता दिखाई दे रहा है। जैसे-जैसे यह शख्स पुल पर कदम आगे की ओर बढ़ा रहा है, वैसे वैसे पुल ढहता दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में एक शख्स को रेलवे लाइन को पार करते वक्त पटरी पर ही गिरते देखा जा सकता है, जैसे ही वह उठकर आगे की ओर बढ़ा, तभी ट्रेन आ गई ।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम यूजर्स इन घटनाओं पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि भगवान का शुक्र है कि उन्होंने इन बेगुनाह लोगों की जान बचाई। एक ने लिखा कि वाकई इस दिन यमराज छुट्टी पर थे, वरना इनका बच पाना मुश्किल ही था। एक ने लिखा कि इनकी जान बच गई तो भगवान को धन्यवाद कह रहे हैं और जिनकी नहीं बच पाती, उसके लिए जिम्मेदार कौन होता है?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ