हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

OMG: मासूम बच्चे को लेकर ठेके पहुंचा शख्स, दूध पीने की उम्र में पिला दी बीयर! अब पीछे पड़ी पुलिस

Viral Video : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शख्स ‘मयखाने’ में दुधमुंहे बच्चे को शराब पिलाता दिखाई दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Viral Video :उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स दुधमुंहे बच्चे के साथ शराब पीने पहुंच गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने देखा कि वह बच्चे को भी बीयर पिला रहा है तो वे भड़क गए और शख्स को जमकर फटकार लगाई। लोगों ने पुलिस को भी कॉल किया लेकिन तब तक वह फरार हो गया।

मामला सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र में स्थित मॉडल शॉप कैंटीन का बताया जा रहा है। यहां एक शख्स दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर शराब पीने पहुंचा। कुछ देर बाद वह दुधमुंहे बच्चे को भी बीयर पिलाने लगा। जब वहां मौजूद लोगों ने देखा कि वह बच्चे को बीयर पिला रहा है तो सबने इसका विरोध किया। किसी ने पुलिस को भी कॉल कर दिया लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, तब तक वह शख्स बच्चे को लेकर फरार हो गया।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

वहां मौजूद लोगों ने शख्स का वीडियो बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग बैठकर शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। उन्हीं के बीच में यह शख्स भी बैठा हुआ था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और अब मॉडल शॉप की कैंटीन के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सदर बाजार पुलिस के अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और शख्स पर कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola