---विज्ञापन---

Viral Video: एक दूसरे को सामने देख लगाई दौड़, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का प्यार में गिरने का वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो देखने को मिलते हैं जोकि काफी मजेदार होते हैं। ये ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग […]

---विज्ञापन---

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो देखने को मिलते हैं जोकि काफी मजेदार होते हैं। ये ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से लड़का-लड़की का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

वायरल हो रहा ये वीडियो गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का है। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि दोनों काफी समय के बाद मिल रहे हैं। लेकिन तभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी। दरअसल, लड़की कार से निकलकर तेजी से भागकर जैसे ही अपने बॉयफ्रेंड के पास पहुंचती है और गले मिलने के लिए आगे आती है तभी उसके बॉयफ्रेंड का पैर स्लिप होता है और वो गिर जाता है। साथ ही लड़की भी गिर जाती है।

---विज्ञापन---

वीडियो देख लोग हंसने पर मजबूर हो रहे हैं। बता दें ये वीडियो ट्विटर (Twitter) पर Harpreet नाम के यूजर ने पोस्ट किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 52 हजार से ज्यादा लाइक आ गई है और ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

First published on: Aug 08, 2022 06:00 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola