Viral Video: खरगोश ने किया ऐसा कमाल, देख नहीं होगा आंखों पर भरोसा
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो हर दिन हजारों की संख्या में अपलोड किए जाते हैं जिनमें से कई हजार वीडियो तो वायरल ही हो जाते हैं। वायरल हुए इन कंटेंट की खासियत ये होती है कि इनमें जानवरों की हरकतें और मासूमियत यूजर्स का दिल जीतने के लिए काफी होते हैं। इनमें ज्यादा वायरल होने वाला वीडियो खरगोश का भी होता है। ऐसा ही एक खरगोश का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देखेंगे कि खरगोश के मास्टर्स उसका टेस्ट लेने के लिए हर्डल्स तैयार करते हैं। वीडियो में अगले ही पल एक पालतू खरगोश को ऊंचा उछल कर इन बाधाओं को पार करते देखा जा सकता है जिसे देखकर किसी को भी हैरानी हो सकती है।
देखा आपने ये खरगोश कितनी आसानी से इन बाधाओं को पार करता जाता है। इसे देखकर साफ पता चलता है कि इसके मालिकों ने इसको ट्रेनिंग देने के लिए इस पर कितनी मेहनत की होगी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पार एक कैप्शन भी दिया गया है जिसमें लिखा है, “वह आखिरी छलांग इतनी आत्मविश्वास से भरी थी” इस वीडियो में जो टेक्स्ट इंसर्ट किया गया है वो कैप्शन से भी अधिक प्रभावपूर्ण है। इसमें लिखा है, “मेरे खरगोश को कूदना सिखाना।”
इस खरगोश को समर्पित इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो से पता चलता है कि ये खरगोश संयुक्त राज्य अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में रहता है और इस खरगोश का नाम ओरियो है जिसने लाखों यूजर्स का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: