Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

पानी में बहती युवती को बचाने के चक्कर में युवक बहा, वायरल वीडियो पर किसने क्या कहा?

Flood Viral Video: पानी के तेज बहाव से लड़की को बचाने के चक्कर में एक लड़के का संतुलन बिगड़ गया, वह तेज बहाव में बह गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Jan 18, 2024 17:17
Flood Viral Video
बहाव में बह गया शख्स

Flood Viral Video: बाढ़ के पानी में बहती एक युवती को बचाने की कोशिश करते युवकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई युवक एक लड़की को बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसी दौरान बचाने वालों में एक युवक पानी में गिर गया और बह गया। वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की को पानी के तेज बहाव के बीच से युवक बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। एक रस्सी के सहारे लड़की को किनारे की तरफ खींच रहे हैं। लड़की तो किनारे आ गई और उसे बचा लिया गया लेकिन एक लड़के का संतुलन बिगड़ गया।

---विज्ञापन---

किनारे खड़े लड़के का संतुलन बिगड़ा और वह बहाव में गिर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि लड़का खुद को संभाल नहीं पाया और बह गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने रस्सी पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन इससे वह खुद का बचाव नहीं कर पाया। अब इस वीडियो को शेयर कर लोग सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं ।

एक ने लिखा कि हीरो बनने के चक्कर में यह लड़का खुद की जान मुसीबत में डाल बैठा। एक ने लिखा कि इसमें हंसने वाली कोई बात नहीं है, किसी की जान बचाते हुए एक शख्स पानी में बह गया। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा ही होता है जब एक लड़का बाइक से गिरता है तो उठाने कोई नहीं आता और एक लड़की गिरते ही सभी गाड़ियों की ब्रेक लग जाती है।

यह भी पढ़ें : युवक के पास नहीं था टिकट, TTE ने जड़े एक बाद एक कई थप्पड़ ; वीडियो देख भड़क उठे लोग

एक ने लिखा वह बेवजह बीच में जाने की कोशिश कर रहा था, जब दो लोग बचाने की कोशिश कर रहे थे तो इसे बीच में कूदने की क्या जरूरत थी। एक अन्य ने लिखा कि वह बचाने के लिए गया था यार, इस पर मजाक नहीं करना चाहिए। लड़के की जान भी जा सकती थी।

First published on: Jan 18, 2024 05:17 PM

संबंधित खबरें