डांस करती लड़की की मौत कैमरे में रिकॉर्ड, वीडियो हो रहा वायरल

Live Death Record In Camera : मेरठ का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की डांस करती दिखाई दे रही है, वह अचानक गिरी और उसकी मौत हो गई।

Live Death
विज्ञापन

Live Death Record In Camera : अचानक होने वाली मौत को लेकर कई बार सवाल उठाये जा चुके हैं, कई लोग चिंता जाहिर कर चुके हैं। हालांकि अचानक हो रही मौतों पर ना ही सरकार की तरफ से कोई ठोस प्रतिक्रिया आई है और ना ही विशेषज्ञ इस पर कुछ कह रहे हैं। अब एक बार फिर एक लड़की की डांस करते-करते मौत होने की खबर है।

डांस करते-करते जमीन पर गिरी लड़की

मामला मेरठ का बताया जा रहा है, लिसाड़ीगेट इलाके में चचेरी बहन की हल्दी कार्यक्रम में डांस कर रही लड़की की मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की डांस करते-करते जमीन पर गिरती दिखाई दे रही है। लड़की के जमीन पर गिरने के बाद किसी को कुछ समझ ही नहीं आया।

Advertisment

डांस करने के दौरान बेसुध हुई लड़की

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की कई लोगों के साथ गाने पर डांस कर रही है। हालांकि यहां डीजे नहीं था बल्कि स्पीकर दिखाई दे रहा है। डांस करते-करते लड़की बेसुध होने लगी तो उसने एक लड़के का हाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ी।


लड़की के गिरने के बाद तुरंत गाना बंद कर लोग लड़की को देखने पहुंचे। लड़की बेसुध हो चुकी थी। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर एक निजी अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। अब लड़की के डांस के दौरान गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कुछ लोगों का दावा है कि लड़की को पहले से दौरे पड़ते थे, उसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों का कहना है कि डांस करने के दौरान उसे दौरा पड़ा और वह गिर पड़ी। वहीं उसकी मौत हो गई। शादी के घर में मौत के बाद कार्यक्रम को रोक दिया गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ