छी! खाने में पेशाब मिला देता था वेटर, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

Dirty act of Waiter : होटल का वेटर खाने में पेशाब करता था, इतना ही नहीं कुछ खाद्य पदार्थों पर वह अपना प्राइवेट पार्ट भी रगड़ता था। इसका वीडियो रिकॉर्ड कर एक वेबसाइट पर शेयर करता था।

Waiter Dirty Act
विज्ञापन

Dirty act of Waiter : होटल में खाना खाते वक्त आपको विश्वास होता है कि खाना बनाने से लेकर आप तक पहुंचाए जाने तक साफ सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखा गया होगा। इसकी कुछ हद्द तक जिम्मेदारी वेटर्स पर भी होती है लेकिन अब एक वेटर की शर्मनाक करतूत को सुनकर हर कोई हैरान है। इस वेटर पर आरोप है कि ये शख्स खाने में पेशाब मिलाता था।

मामला अमेरिका का है, 21 साल जेस क्रिश्चियन हैनसन नाम का शख्स वेटर के तौर पर काम करता था। हालांकि उसके कई वीडियो एक वेबसाइट पर खूब वायरल हुए, जिसमें वह रेस्तरां के खाने में पेशाब करता दिखाई दिया। इतना ही नहीं वह खाने पर अपने प्राइवेट पार्ट को भी रगड़ता था।

विज्ञापन

इस घटना का वीडियो देखने के बाद FBI ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी और कार्रवाई करने की बात कही। FBI से रिपोर्ट और जानकारी मिलने के बाद पुलिस  रेस्तरां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब कड़ाई से उसके साथ पूछताछ हुई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

बताया गया कि कई वीडियो में इस शख्स को सॉस, डेसर्ट और अन्य चीजों पर पेशाब करते देखा गया। यहां तक ​​कि उसने रेस्तरां में मौजूद लगभग हर खाने में थूकने का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे एक वेबसाइट पर शेयर किया था। अब पुलिस ने इस मामले को लेकर क्रिश्चियन हैनसन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि ऐसा करने के लिए उसे ऐप और वेबसाइट पर मौजूद लोगों ने कहा था। वह इस तरह के वीडियो देखना चाहते थे। उसने यह भी बताया कि वह रेस्त्रां में हस्तमैथुन भी करता था। हालांकि इस शख्स ने बेहद कम दिन ही इस रेस्तरां में काम किया था। 26 मार्च से इसने काम शुरू किया और 23 अप्रैल तक इसने काम किया। इस दौरान रेस्तरां में खाना खाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ