शराब पिलाई, फिर खेला खूनी 'खेल'; बीवी के आशिक की खौफनाक साजिश, पुलिस के सामने खुलासा

Wife Lover Killed Husband: हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जहां पत्नी के लवर के बारे में जब पति को भनक लगी तो उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पत्नी के प्रेमी ने सब प्लानिंग से किया और मौत का कारण करंट लगने से गिरना बता दिया।

Wife Lover Killed Husband

Wife Lover Killed Husband

Woman Lover Killed Husband In Mirzapur: अक्सर कहते हैं कि प्यार कभी भी हो सकता है और इसकी कोई उम्र नहीं होती। प्यार में लोग सारी हदें पार कर देते हैं। आए दिन इससे जुड़े कई मामले सामने आते हैं जहां प्यार की खातिर लोग हत्या करने पर भी उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया जहां गुस्से में आए प्रेमी ने प्रेमिका के पति को ही मौत के घाट उतार दिया।

लोहे की मशाल से किया वार

आपको बता दें कि पति ने पत्नी को आशिक से बात करने को लेकर जमकर पीटा। इसके बाद प्रेमी को गुस्सा आ गया। उसने पहले प्लानिंग बनाकर प्रेमिका के पति को शराब पिलाई और फिर नशे में चूर होने के बाद लोहे की मशाल से सिर पर वार करके मार डाला। किसी को शक न हो इसलिए करंट लगने से गिरकर मौत हो जाने की बात कही।

आंख में धूल झोंकने के लिए करंट का किया बहाना

यह मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले है। पति का नाम बबलू था जिसकी उम्र 30 साल और तीन बच्चे हैं। मृतक अपनी बहन के घर आया हुआ था जहां उसके साथ यह घटना हुई। आरोपियों ने आंख में धूल झोंकते हुए बताया कि बिजली का काम करते हुए करंट लगने से मृतक जमीन पर गिरकर चोटिल हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मरने वाले के भाई ने हत्या को लेकर शक जताते हुए तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई जिससे पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

पति को झांसे से पंखा ठीक करने बुलाया

दरअसल, सीओ ऑपरेशन अमर बहादुर ने जानकारी दी कि हत्यारोपी मोहित उर्फ पंडित के मरने वाले की पत्नी से अवैध संबंध थे। दोनों में कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर पति ने पत्नी की पिटाई की जिसके बाद मोहित ने पति बबलू को घर बुलाकर पंखा सही करने के लिए कहा। घर पहुंचने पर बबलू को शराब पिलाई जहां नशे में होने पर लोहे की मशाल से हत्या कर दी। वहीं, अस्पताल में भर्ती करवाकर करंट लगने की बात कही। मामले की जांच के बाद हत्यारोपी मोहित को जेल में डाल दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ