पार्सल देखकर मुस्कुराने लगा डिलीवरी बॉय, शर्म से पानी-पानी हो गई महिला

Online Shopping Discreet Delivery : महिला ने एक पर्सनल सामान ऑर्डर किया था और कंपनी का कहना था कि वह डिस्क्रीट डिलीवरी करेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं और महिला को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।

online shopping
विज्ञापन

Online Shopping Discreet Delivery :  ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान हमें कई पर्सनल चीजों की डिस्क्रीट डिलीवरी करने की गारंटी या वादा किया जाता है। बता दें कि डिस्क्रीट पैकेजिंग में पार्सल को देखकर यह पता नहीं चलता है कि अंदर सामान क्या है। ऐसी ही एक कंपनी पर भरोसा करके महिला ने एक सामान ऑर्डर कर दिया लेकिन जब डिलीवरी हुई तो शर्मसार हो गई। महिला को इतनी शर्म आई है कि चाहती थी कि धरती फट जाए और वह समा जाए।

मामला यूके का है। द मिरर की खबर के मुताबिक, महिला के फोन पर मैसेज आया है कि उसके एक ऑर्डर की डिलीवरी होने वाली है। वह इसका इंतजार कर रही थी। कुछ देर बाद एक डिलीवरी बॉय उनका पार्सल लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचा लेकिन वह अजीब तरीके से मुस्कुरा रहा था। यह देखकर महिला हैरान रह गई। उसे कुछ समझ ही नहीं आया।

विज्ञापन

पार्सल लेने के लिए महिला ने हस्ताक्षर किए और पैकेट को ध्यान से देखा तो वह शर्मसार हो गई। दरअसल जिस पैकेट को कंपनी ने डिस्क्रीट डिलीवरी का वादा किया था, वो खुला हुआ था। वह नार्मल पैकिंग थी, जिससे यह देखा जा सकता था कि उसके अंदर क्या है।

24 साल की महिला ने एक सेक्स टॉय ऑर्डर किया था। शॉपिंग के वक्त इससे वादा किया था कि ये डिस्क्रीट डिलीवरी होगी। मतलब किसी को पता नहीं चलेगा कि इस पार्सल में क्या है? लेकिन असल में ऐसा हुआ नहीं। डिलीवरी बॉय को मुस्कुराता देखकर महिला शर्म से पानी पानी हो गई।

विज्ञापन

महिला का कहना था कि इससे वह इतनी शर्मिंदगी महसूस कर रही थी कि चाहती थी कि धरती फट जाए और वह उसी में समा जाए। महिला ने अपने दोस्तों से इस बात को साझा किया और बताया कि कंपनी ने उसके साथ धोखेबाजी की है। दोस्तों के समझाने पर महिला नॉर्मल हुई और लोगों के साथ इस बात को शेयर करने का फैसला किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ