---विज्ञापन---

स्टेज पर ही भड़क गई दुल्हन, लगाने लगी क्लास! दूल्हे ने ऑन द स्पॉट लिया बड़ा फैसला

Wedding Fight Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन स्टेज पर ही दुल्हे पर भड़क गई। इसके बाद जमकर बवाल हुआ।

---विज्ञापन---

Wedding Fight Viral Video :  शादी के दौरान अक्सर विवाद हो जाते हैं। कई बार मामला मारपीट तक पहुंच जाता है, इसके बावजूद स्टेज पर जयमाल के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच विवाद कम ही देखने को मिलता है लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला शादी टूटने तक पहुंच गया।

स्टेज पर भड़क गई दुल्हन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन वरमाला लेकर स्टेज पर खड़े हैं। दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाने वाले थे तो वहां परिजन भी मौजूद थे। फोटोग्राफर फोटो लेने के लिए तैयार था और कई लोग वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दुल्हन भड़क गई।

---विज्ञापन---

दूल्हा-दुल्हन में हुआ विवाद

दुल्हन ने स्टेज पर ही दूल्हे को सुनाना शुरू कर दिया। काफी देर तक दूल्हा चुपचाप खड़े होकर दुल्हन की बातों और फटकार को सुनता रहा। अब बारी थी, दूल्हे के रिएक्शन की। दूल्हे ने दुल्हन को कुछ नहीं कहा बल्कि वरमाला को किसी दूसरे को पकड़ा दिया और स्टेज से उतरने लगा।


उसे स्टेज पर रोकने की कोशिश की गई लेकिन वह रुका नहीं। शायद दूल्हा, दुल्हन की हरकत से काफी नाराज हो गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने दखल देखकर विवाद को रुकवाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि शादी से तुरंत पहले दहेज की मांग हुई थी, इसलिए नाराजगी हुई थी तो कुछ का कहना है कि दूल्हा दूसरी लड़कियों को देख रहा था, दुल्हन इस पर नाराज हुई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो में लड़के के साथ हुई गंदी हरकत, पोस्ट लिखकर बताई पूरी कहानी

हालांकि दोनों के बीच विवाद क्यों हुआ, इसको लेकर कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि शादी से जुड़ा यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि लड़की अभी से तेवर दिखा रही है, आगे क्या होगा? कुछ ने यह भी कहा है कि लड़की के तेवर देखने के बाद दूल्हे ने जो फैसला लिया, वह ठीक है।

First published on: May 12, 2024 03:32 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola