गजब! पुल‍िस के हाथ लगाते ही खड़ा हो गया पानी में पड़ा 'मुर्दा', वीड‍ियो देख सब हैरान

Telangana Viral Video : तेलंगाना में पुलिस को सूचना मिली कि एक मृत शरीर नदी में तैर रही है। पुलिसवाले जब मौके पर पहुंचे और बॉडी को बाहर निकालने की कोशिश की तो वह हैरान रह गए क्योकि बॉडी में हलचल हो रही थी।

Telangana Viral Video
विज्ञापन

Telangana Viral Video : कभी-कभी पुलिस वालों का ऐसे लोगों से सामना होता है कि वह खुद समझ पाते कि करें तो करें क्या? ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से सामने आया है। यहां एक शख्स को  पानी में तैरता देख पुलिस पहुंच गई। पुलिस को जब शख्स के पानी में तैरने के पीछे की वजह पता चली तो लोग हंस पड़े।

नदी में तैरती दिखी लाश, सन्न रह गए सब

बताया जा रहा है कि तेलंगाना पुलिस को सूचना मिली कि एक लाश नदी में तैर रही है। कुछ ग्रामीणों के साथ पुलिस वाले मौके पर पहुंचे। कुछ देर तक सोच विचार करने के बाद पुलिस वालों ने बॉडी को बाहर निकालने का फैसला किया। हालांकि जैसे ही पुलिसकर्मियों ने डेड बॉडी को हाथ लगाया तो सब सन्न रह गए।

विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि करीब 5 घंटे से एक बॉडी पानी में तैर रही है। बॉडी नदी के किनारे पर ही थी तो एक पुलिसकर्मी ने उसे खींचने की कोशिश की तो शरीर में हलचल हो गई। जिसे मृत देह समझा जा रहा था, वह शख्स जिंदा था। वह उठा और पानी में बैठ गया। यह देख पुलिस वाले भी सन्न रह गए।

वायरल हो रहा है वीडियो


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस वाले हैरान हैं और पीछे से कुछ लोगों के हंसने की आवाजें आ रही हैं। पुलिसवाले ने अपना हाथ धोया और शख्स से पूछताछ की कि आखिर वह इस तरह पानी में क्यों लेटा हुआ था? शख्स ने इसके पीछे की जो वजह बताई, वह सुनकर सब हैरान हैं।

विज्ञापन

शख्स ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले का रहने वाला है। काजीपेट में ग्रेनाइट की खदान में काम करता है। उसका कहना है कि कई दिनों से भीषण गर्मी में लगातार काम करते हुए वह परेशान हो गया था। वह थोड़ी देर गर्मी से राहत पाने और आराम पाने की चाहत में नदी में लेट गया। उसे गहरी नींद आ गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ