Viral Video : गौशाला के गेट पर कुत्तों ने शेरों को खदेड़ा, एक को हौंसला ऐसा बाहर भी घूम आया

Gujarat Lion Viral Video : वायरल वीडियो गुजरात का है, जिसमें दो कुत्ते, दो शेर से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

lion and dog
विज्ञापन

Gujarat Lion Viral Video : कहा जाता है कि अगर आपने गुजरात में जाकर शेर नहीं देखा, तो आप शायद ही कहीं देख पाएं। गुजरात में शेरों की संख्या अधिक है, वह आराम से सड़क किनारे घूमते दिख जाते हैं। अमेरली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो शेरों का सामना दो कुत्तों से हो गया। कुत्तों के हौसले देख शेर वहां से भाग निकले।

गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला के थोराडी गांव में शेर और कुत्तों के बीच ऐसी भिड़ंत हुई कि लोग हक्के-बक्के रह गए। यह भिड़ंत सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि शिकार की तलाश में शेर रिहायशी इलाकों में पहुंच गए थे। इस दौरान टहलते हुए शेर एक गौशाला के गेट तक आ गए।

Advertisment

जैसे ही शेर गौशाला के गेट पर पहुंचे तो वहां मौजूद दो कुत्ते गेट के दूसरी तरफ से शेरों पर भौंकना शुरू कर दिया। कुत्तों के भौंकने से शेरों ने हमला करने की कोशिश की थी लेकिन दरवाजा बंद था तो वो कुछ कर नहीं पा रहे थे। एक बार तो शेर ने दरवाजे पर इतनी जोर से ठोकर मारी कि वह खुलते-खुलते बचा।


कुत्ते पीछे नहीं हटे और शेर पर लगातार भौंकते रहे। कुछ ही देर बाद दोनों शेर वहां से भाग निकले। कुत्तों के उग्र होकर भौंकने से गौशाला में मौजूद शख्स की नींद खुल गई और वह गेट तक आ गए। उन्होंने लगभग खुल चुके गेट को बंद किया और फिर शेरों को देखने की कोशिश की लेकिन तब तक वो भाग चुके थे।

विज्ञापन

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग कुत्तों की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। कुत्तों ने शेर को देखकर भौंकना शुरू किया और उन्हें भागना पड़ा। इससे गायों की जान बच गई और मालिक भी सचेत हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ