वीडियो रिकॉर्ड कर रही महिला के सामने गिरी आसमानी बिजली, खड़े हो गए रोंगटे

Lightning Video Viral : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के सामने एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरती दिखाई दे रही है। पेड़ पर बिजली गिरती देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Lightning Video
विज्ञापन

Lightning Video Viral :  बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी जाती है। क्या आपने कभी आकाशीय बिजली को गिरते देखा है? एक महिला बारिश के मौसम में अच्छे व्यू का वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, तभी तेज आवाज के साथ उसके सामने ही आकाशीय बिजली गिरी, जो कैमरे में कैद हो गई।

इंस्टाग्राम यूजर सैली नोलन नाम की यूजर ने द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें भारी बारिश के बीच ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की रुंह कांप उठी। वीडियो में नोलन बारिश रिकॉर्ड कर रही थीं, सामने ही एक ताड़ का पेड़ था। अचानक तेज आवाज हुई और कुछ ही सेकंड में बिजली ताड़ के पेड़ पर गिरती है और पूरे पेड़ पर आग की लपटें दिखाई दीं।

विज्ञापन

महिला के सामने गिरी आकाशीय बिजली, डर गई

नोलन आकाशीय बिजली देखकर बुरी तरह डर गईं और घर की खिड़की बंदकर बैठ गईं। हालांकि उन्होंने अपने कैमरे में इस दुर्लभ नजारे को रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह सब टाइमिंग से हुआ है! मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। चुपचाप अपने बेडरूम की खिड़की से बारिश रिकॉर्ड कर रही थी, तभी ये हुआ। उनके इस वीडियो को अब तक 1.6 करोड़ लोग देख चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sally Nolan (@salpilates)


वीडियो पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

एक ने लिखा कि ये डरावना है लेकिन बिजली गिरने का अब तक का सबसे बेस्ट वीडियो है। एक ने लिखा कि आप डर गई थीं लेकिन यकीन मानिए आपको उतना डर नहीं लगा होगा, जितना मुझे ये देखने में लग रहा है। एक ने लिखा कि अच्छा हुआ कि आपको इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। एक ने लिखा कि मैंने अपने अपार्टमेंट से एक पेड़ पर बिजली गिरते हुए देखी है। मैं उछल पड़ा था और चिल्ला पड़ा था। इसकी आवाज और कंपन इतनी तेज थी कि बगल के घर का पंखा गिर गया था।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आकाशीय बिजली गिरने के बाद ताड़ के पेड़ में आग लग जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा क्यों नहीं हुआ? एक ने लिखा कि अगर आपके इतने करीब बिजली गिरी और आप फिर भी शांत रहें तो आप इंसान नहीं हैं। एक ने लिखा कि ये अब तक बिजली गिरने का सबसे बढ़िया रिकार्डेड वीडियो है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ