Ojaswi Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: इंटरनेट ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ लोगों को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर हाल ही में दो विदेशी लड़कियों का डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बॉलिवुड गानों पर नाचते नजर आ रही हैं। वहीं, ये डांस वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
विदेशी लड़कियों का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमें एक का नाम पलिना पालेवा और दूसरी का नाम एमिलिया है और दोनों ही जर्मन डांसर है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों लड़कियां आलिया भट्ट की मूवी के गाने पर डांस कर रही हैं। दोनों ही लड़कियां पूरे जोश से डांस करती नजर आ रही है। इनका डांस देख हर कोई हैरान दिखाई दे रहा है। साथ ही लोग दोनों की काफी ज्यादा तारीफ भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बता दें, ये वीडियो खुद पलिना पालेवा ने अपन इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को अभी तक 1.5 लाख से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है और एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।