Viral Video: लाइव म्यूजिक में पहुंच गया डॉगी, गिटार बजाना भी शुरू कर दिया, इस वीडियो ने कर दिया सबको खुश

music
विज्ञापन

Viral Video: संगीत एक ऐसी चीज है जो न केवल इंसानों को बल्कि जानवरों को भी अपनी ओर खींच लेता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस आवारा कुत्ते के साथ जो लाइव म्यूजिक की तरफ खींचा चला गया और संगीत को सुनने के अलावा गायक के साथ अपने उपस्थिति भी दर्ज कराई।

इस वीडियो को ट्विटर पर गुडन्यूज कॉरेस्पोंडेंट द्वारा साझा किया गया और अब तक इसे 24 हजार के अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो में एक आवारा कुत्ते को बैठे-बैठे संगीतकार की ओर नजरें टिकाएं देखा जा सकता है।

Advertisment

कुत्ता बज रहे संगीत से इतना मोहित हो जाता है कि वह अपना पंजा गिटार पर रख देता है और उसे बजाने की भी कोशिश करता है।

वहीं, संगीतकार भी उससे परेशान नहीं होता और कुत्ते को देख खुश होता है। उसको कुत्ता इतना पसंद आता है कि वह कुत्ते को गिटार बजाने देता है। गायक फिर कुत्ते को प्यार करता है और अपना पास ही बैठा लेता है।

विज्ञापन

यह वीडियो ऑनलाइन हजारों दिल जीत रहा है और यूजर्स कह रहे हैं कि इसने उनका दिन बना दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘यह बहुत खूबसूरत है। मेरी अच्छे दिन की शुरुआत हो गई!’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘कुत्ते ने तुम्हें उठा दिया, अब उसे घर ले जाना सुनिश्चित करें।’

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ