Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Video: जब अंतरिक्ष यान से टकराया Asteroid, NASA ने रच दिया था इतिहास

Nasa Double Asteroid Redirection Test Video : NASA की तरफ अंतरिक्ष यान और Asteroid के टकराने का वीडियो शेयर किया है। यह घटना साल 2022 में हुई थी और नासा ने इस घटना का जानबूझकर अंजाम दिया था, जानें क्यों?

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Sep 28, 2024 10:14

Nasa Double Asteroid Redirection Test Video : नासा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक अंतिरक्ष यान एक एस्ट्रॉयड से टकराता दिखाई दे रहा है लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। ये मामला दो साल पहले का है और NASA द्वारा ऐसा जानबूझकर किया गया था। NASA ने एस्ट्रॉयड से अंतिरक्ष यान से टक्कर करवाकर इतिहास रच दिया था। अब नासा की तरफ से इसका वीडियो साझा किया गया है।

NASA के डबल एस्टेरॉयड रीडायरेक्शन टेस्ट (DART) मिशन ने दो वर्ष पहले इतिहास रच दिया था। इस मिशन में एक अंतरिक्ष यान को एक क्षुद्रग्रह (Asteroid) से टकराया गया था। क्षुद्रग्रह से ग्रहों की रक्षा के लिए इंसान द्वारा किया गया ये पहला प्रयास था। सितंबर 2022 में, डीएआरटी अंतरिक्ष यान पृथ्वी से एक करोड़ 10 लाख किलोमीटर दूर एक छोटे क्षुद्रग्रह के साथी से टकरा गया था।

---विज्ञापन---

इस टक्कर से यह पता लगाने की कोशिश की गई थी कि अगर कोई Asteroid हमारी तरफ आ रहा हो तो उसके बारे में किस तरह की जानकारी एकत्रित की जा सकती है। इतना ही नहीं, यह भी पता लगाने की कोशिश की गई कि अगर ऐसा कोई क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराता है तो इसका क्या असर पड़ सकता है।


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब अंतरिक्ष यान डिमोर्फोस की ओर तेजी से बढ़ रहा था, जिसमें क्षुद्रग्रह फ्रेम में बड़ा होता दिखाई दे रहा है। टक्कर से कुछ सेकंड पहले ली गई तस्वीर में एक बहुत बड़े आकार की सतह दिखाई दी और फिर कैमरा बंद हो गया।

यह भी पढ़ें : स्‍पेस में छोड़कर लौटा NASA का यान तो छलका सुनीता व‍िल‍ियम्‍स का दर्द

यह मिशन ग्रहों की रक्षा करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। DART ने क्षुद्रग्रह की दिशा बदलने और उनके बारे में डाटा इकट्ठा करने में सफलता मिली। ये मिशन नासा द्वारा चलाए जा रहे एक अंतरिक्ष मिशन का नाम है, जिसका उद्देश्य पृथ्वी के आसपास के खतरनाक क्षुद्रग्रहों (एस्टरॉयड) से बचाव के लिए एक तकनीक का परीक्षण करना है। इस परीक्षण में यह बात सामने आई कि अगर किसी एस्टरॉयड से पृथ्वी को कोई खतरा उत्पन्न हो, ऐसी स्थिति में किसी एस्ट्रॉयडकी दिशा बदली जा सकती है।

First published on: Sep 28, 2024 10:14 AM

संबंधित खबरें