Viral Video: 'गोविंदा' बनी दादी ने पलक झपकते ही सिर से फोड़ी मटकी, फुर्ती और हिम्मत के नेटिजन्स दीवाने
Edited By Pulkit Bhardwaj

Edited By Pulkit Bhardwaj

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जो आपको रोमांचित करने के साथ प्रेरित भी कर सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को जन्माष्टमी के मौके पर मानव पिरामिड पर चढ़कर हांडी फोड़ते हुए देखा जा सकता है।
इस वीडियो की खास बात ये है कि हांडी फोड़ने के लिए पूरा पिरामिड महिलाओं ने ही बनाया है। आमतौर पर इस तरह के कामों के लिए हिम्मत के साथ खासे अभ्यास की भी जरूरत होती है। ऐसे में जिस आत्मविश्वास के साथ ये दादी मटकी फोड़ती है, उसने नेटिजन्स को उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया है।
The Incredible Dadi! pic.twitter.com/QiwPHeYYUx
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) August 20, 2022
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कहां का है, लेकिन दादी की वेशभूषा देखकर माना जा रहा है कि ये वीडियो महाराष्ट्र के किसी हिस्से से जुड़ा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: