---विज्ञापन---

खेलते-खेलते चली गई बच्चे की जान; रील बनाने के लिए फांसी पर लटकने की कर रहा था एक्टिंग

Viral Video : मध्य प्रदेश के मुरैना में खेल-खेल में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, बच्चा रील बनाने के लिए फांसी पर लटकने की एक्टिंग कर रहा था। घटना का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Viral Video : मध्य प्रदेश के मुरैना से एक झकझोर कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें बच्चे खेलते हुए वीडियो बना रहे थे। एक बच्चा मजाक -मजाक में फांसी पर लेटने की एक्टिंग कर रहा था लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह लटकने की एक्टिंग कर रहा था, तभी रस्सी टाइट हो गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

मुरैना के अंबाह थाना क्षेत्र के लेन रोड की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे को चिल्लाते और खेलते देखा जा सकता है। बच्चे चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि रस्सी छोड़ो। वीडियो में एक लड़का पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी पर लेटने की एक्टिंग कर रहा था। बताया गया कि उसका पैर फिसल गया और गले में पड़ी रस्सी कस गई।

---विज्ञापन---

बच्चा तड़पता रहा, बाकी के बच्चे खेलते रहे लेकिन सबको लगा कि वह तड़पने की एक्टिंग कर रहा है। कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। इस घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


इस घटना का वीडियो इतना भयावह है कि हम आपको पूरा दिखा ही नहीं सकते। खेल-खेल में बच्चे की मौत से इलाके में हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जब बच्चों ने देखा कि फांसी पर लटके शख्स के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है तो वह वहां से भाग गए। इतना ही नहीं, वीडियो बन रहा बच्चा भी मोबाइल वहीं छोड़कर भाग गया।

यह भी पढ़ें : रील बनाने के लिए चाहिए था कैमरा, चोरनी बन गई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर; पहुंच गई जेल

---विज्ञापन---

वहीं देर बाद बच्चे के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अंबाह पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंचीं। डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंपा जायेगा।

First published on: Jul 21, 2024 11:40 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola