Viral Video: गोल दागने में इस बच्चे का जवाब नहीं, मैसी, नेमार भी हैं फेल, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

गोल करता बच्चा
Edited By Amit Kasana

गोल करता बच्चा
Viral Video: अकसर सोशल मीडिया पर मैसी, नेमार जैसे बड़े फुटबॉलरों के गोल दागने के वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक छोटे बच्चे का गोल दागने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को दबाकर शेयर कर रहे हैं।
Even messi may not be aware of this idea😄 pic.twitter.com/NHhHqNzryX
— Aviator Anil Chopra (@Chopsyturvey) January 23, 2023
वीडियो किसी फुटबॉल ग्राउंड का है। वीडियो में बच्चा फुटबॉल लेकर शूट मारने की तैयारी करता दिखता है। सामने गोलीकीपर खड़ा है। इससे पहले की गोलकीपर कुछ समझ पाता बच्चे ने उसे चकमा देकर बॉल गोल में दाग दी। जिस तरह से बच्चे ने लेग मूवमेंट की उसे देखकर लोग हैरान रह गए।
नेटिजन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। अब तक 29.3k लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग वीडियो को लाइक कर रहे हैं। कमेट में लोग बच्चे के फुटबॉल शॉट की तारीफ कर रहे हैं। बच्चे ने भी जिस तरह पैरों को घूमाकर शॉट मारा है वह उसे बेहतरीन खेल क्षमता को दर्शाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: