Vada Pav Girl Viral Video : दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल के नाम मशहूर लड़की काफी विवादों में है। सोशल मीडिया पर उसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में इस लड़की की दुकान को लेकर काफी बवाल हुआ, अब यह बवाल पुलिस थाने तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि चंद्रिका दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
वायरल वड़ा पाव गर्ल गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को चंद्रिका दीक्षित के बेटे का जन्मदिन था। इस मौके पर वह उस जगह पर भंडारा करने पहुंची थी, जहां वह दुकान लगाती हैं लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और फिर बवाल मच गया।
किसी ने दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर भीड़ को वहां से हटाया। बवाल को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस ने चंद्रिका दीक्षित को हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर अब चंद्रिका दीक्षित अथवा वड़ा पाव गर्ल के वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भंडारा करने पहुंची थीं लेकिन साथ में भगवान की तस्वीर लेकर ड्रामा कर रही थीं, ऐसा लग रहा है कि ये चुनाव जरूर लड़ेंगी। एक ने लिखा कि इस लड़की की इतनी कमाई तो हो रही है कि ये एक दुकान रेंट पर ले ले और वहां से कमाई करे। एक ने लिखा कि ये दीदी तो मोदी जी से भी ज्यादा चर्चा में आ गई हैं।
यह भी पढ़ें : फेमस Youtuber की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, कपल ने बताई सच्चाई
एक अन्य ने लिखा कि इसका नाम वड़ा पाव वायरल गर्ल से कलेश वाली दीदी कर देना चाहिए। एक ने लिखा कि ये लड़की वड़ा पाव बेचती है या विवाद, समझ ही नहीं आ रहा है। एक ने लिखा कि इस लड़की के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ये अक्सर किसी ना किसी विवाद में रहती है और बवाल करती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines