---विज्ञापन---

MRI स्कैनर में बंदूक लेकर गई महिला, आई गंभीर चोट; ये गलती हो सकती है जानलेवा

MRI मशीन एक मजबूत चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है जो आपके शारीरिक ऊतकों में प्रोटॉन को 'मोड़' देती है।

MRI स्कैनर से शरीर की जटिलताओं के बारे में जानकारी मिलती है लेकिन इस मशीन के साथ जांच के दौरान कई सावधानियों को ध्यान में रखना पड़ता है। छोटी सी गलती जानलेवा हो सकती है। अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक महिला MRI मशीन में जांच के दौरान बंदूक लेकर चली गई। इससे महिला को गंभीर चोट आई है। हालाँकि महिला की जांच बच गई।

घटना 57 साल की एक महिला के साथ हुई। महिला MRI स्कैनर में बंदूक लेकर चली गई थी। साइंसअलर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद महिला के नितंबों घाव हो गया। ऐसे इसलिए हुआ क्योंकि उसने अपने शरीर में एक हथियार (बंदूक) छिपा रखा था और वह एमआरआई मशीन द्वारा उत्पन्न अति चुंबकीय क्षेत्र के संपर्क में आ गया।

---विज्ञापन---

हालाँकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की जान कैसे बची और उसके पास से बंदूक को कैसे हटाया गया। यह जरूर बताया गया कि MRI से पहले हुए जांच के दौरान महिला से बंदूक को हटाने के लिए कहा गया था। हालांकि उसने ऐसा नहीं किया और उसे गंभीर चोट आ गई।

ब्राजील से एक ऐसी ही घटना सामने आई थी जिसमें एक व्यक्ति MRI के दौरान बंदूकलेकर चला गया था। इसके बाद बंदूक से चली गोली में उसकी जान चली गई थी। गोली MRI स्कैनर के संपर्कमें आने की वजह से चली थी।

---विज्ञापन---

कैसे जानलेवा हो सकती है MRI मशीन?

मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग स्कैन मशीन एक मजबूत चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है। MRI रेडिएशन की जगह मेग्नेटिक फील्ड पर काम करता है। इसीलिए यह एक्स रे और सीटी स्कैन से अलग होता है। MRI स्कैनर रूम में दाख़िल होने से पहले मरीज़ के पास कोई धातु की चीज ना हो, यह सुनिश्चित किया जाता है। चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होने के कारण मशीन धातु को तेजी से अपनी तरफ खींचती है, जो जानलेवा हो सकता है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Dec 13, 2023 08:09 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola