Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

चलती मेट्रो में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, महीनों से लापता थी ‘मां’

Baby Born on Running Metro: चलती मेट्रो में एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और फिर महिला ने ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला का वीडियो वायरल हुआ तो पता चला कि ये महीनों से लापता थी।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Feb 14, 2025 14:11

Baby Born on Running Metro:: चलती मेट्रो में एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो यात्री उसकी मदद के लिए आगे आ गए। कुछ ही देर बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है। यहां एक 25 साल की महिला कई महीने से लापता थी। वह नाटकीय तरीके से बरामद हुई। महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया तो पता चला कि ये तो महीनों से लापता थी।

फ्लोरिडा के हैलैंडेल बीच की रहने वाली जेनी सेंट पियरे नाम की महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट सितंबर में ही दर्द करवाई गई थी। परिवार ने बताया कि कई महीने से वह नहीं दिखाई दी है। इसी बीच एक महिला ने चलती मेट्रो में बच्चे को जन्म दिया, जिसकी पहचान अधिकारियों ने उस महिला के रूप में की, जो कई महीने से लापता बताई जा रही थी।

---विज्ञापन---

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मेट्रो में यात्रियों ने प्रसव में मदद की। बच्चे के साथ ही महिला को बेलव्यू अस्पताल लाया गया है। पियरे की बड़ी बहन स्टेफनिया सेंट पियरे ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखा और बताया कि ये तो उसकी ही बहन है। स्टेफनिया को पहले से पता था कि उसकी बहन गर्भवती है। हालांकि वो यह जानकर हैरान हैं कि उसकी बहन न्यूयॉर्क शहर क्यों गई थी?


मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने एक बयान में कहा कि ट्रेन में सवार यात्रियों ने सुबह 11:32 बजे कंडक्टर को बच्चे के जन्म के बारे में बताया। ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक लिया और पुलिस अधिकारी तथा मेडिकल की टीम जल्द ही वहां पहुंच गए।

यह भी पढ़ें : Hardik Pandya से डिवोर्स के बाद Natasha का क्रिप्टिक पोस्ट, वेलेंटाइन डे से पहले लिखी ये बात

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पियरे बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद मेट्रो कार के फर्श पर लेटी हुई है। एक महिला लाल कपड़े में नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर पकड़ी हुई दिखाई दे रही है। वहां कोई अन्य सवार इधर-उधर घूम रहे हैं, उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं है जब मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी के स्टेशन या ट्रेन में महिला ने बच्चे को जन्म दियाहो, बल्कि इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

First published on: Feb 14, 2025 02:11 PM

संबंधित खबरें