आंटी के फैशन के आगे तो उर्फी भी फेल, पहनी ऐसी ड्रेस कि बस देखते रहे लोग

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की जूट का बोरा पहनकर नाच रही है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरत में हैं कि आखिर इसने जूट का बोरा क्यों पहना हुआ है?

Viral Video Dance (1)

Viral Video : रील बनाकर फेमस होने का नशा कई लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। इसके लिए वे उल्टी सीधी हरकतें करते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला डांस करती दिखाई दे रही है। हैरानी की बात ये है कि महिला डांस के दौरान जो कपड़े पहनी हुई है, वह देखकर लोग हैरत में हैं।

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रही महिला बिच्छू फिल्म के दिल टोटे टोटे हो गया (Dil Tote Tote Ho Gaya) गाने पर डांस कर रही है। महिला का डांस अपनी जगह है लेकिन इस दौरान लोगों की निगाहें उसके कपड़े पर हैं। महिला ने कोई साधारण कपड़ा नहीं हुआ है, बल्कि जूट के बोरे को कपड़ा बनाकर उसे ही पहना है।

विज्ञापन

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो देखने के बाद लोग हैरत में हैं कि आखिर इसने जूट का बोरा क्यों पहना हुआ है? क्या ये पॉपुलर होने का सस्ता तरीका है या वह किसी खास समुदाय से जुड़ी हुई है? वीडियो देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बाजार में बोरे की कमी हो गई है। एक अन्य ने लिखा कि धान रखना है, आंटी से बोलो अगर बोरा खाली हो गया हो तो वापस कर दें। एक अन्य ने लिखा कि हमारे यहां तो इसे गाय को पहनाते है ठंड के दिनों में, ये क्यों पहनकर घूम रही है? एक अन्य ने लिखा कि अच्छी ड्रेस है, अमेरिका से मंगवाई है क्या? ये ऑनलाइन मिल जाएगी क्या?

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि यही सब देखने के लिए अब मैं इतना महंगा रिचार्ज करवाती हूं। एक ने लिखा कि लाइक्स और व्यूज के लिए लोग क्या नहीं कर रहे हैं, आपने तो फिर भी मर्यादा में रहकर डांस किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि ऐसे लोगों के लिए सरकार विशेष योजना बनाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ