OLA के CEO के इस ऑफर को Kunal Kamra ने कबूला, शर्तें गिनाकर बताया-कोई ऑप्शन..

Kunal Kamra vs OLA: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में कुणाल कामरा ने ओला CEO पर फिर से कटाक्ष किया है।

kunal kamra

Kunal Kamra vs OLA: स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक बार फिर से ओला इलेक्ट्रिक और इसके CEO पर तंज कसा है। कुणाल कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मैं ओला के साथ काम करने को तैयार हूं। कुणाल का कहना है कि लोग उनको टैग करके ओला की शिकायतें कर रहे हैं। आपको बता दें कि लंबे समय से कुणाल कामरा और भाविश अग्रवाल के बीच सोशल मीडिया पर ओला को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

कुणाल ने OLA पर कसा तंज

कॉमेडियन कुणाल कामरा और ओला CEO भाविश अग्रवाल के बीच जुबानी जंग थमती नजर नहीं आ रही है। एक बार फिर से कुणाल कामरा ने भाविश अग्रवाल पर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा कि उनके पास ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल की कंपनी के सर्विस सेंटर में काम करने के ऑफर को एक्सेप्ट करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। हालांकि इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं।

विज्ञापन

इसके पहले कामरा ने ओला पर कई सवाल उठाए थे। जिसपर OLA के सीईओ ने कामरा से कहा कि अगर वे इस स्थिति से आहत हैं तो वह सेवा केंद्र पर आएं। उन्होंने कुणाल के कॉमेडी शो पर कटाक्ष करते हुए कहा कहा कि इसके लिए आपको फ्लॉप शो से भी बेहतर भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन

OLA सर्विस सेंटर पर रखे गए बाउंसर

यह विवाद तब फिर से शुरू हुआ जब एक्स पर एक यूजर ने दावा किया कि ओला ने अपने सर्विस सेंटर पर बाउंसर रखे हैं। बाउंसरों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह ग्राहकों से बहस करते दिख रहे हैं। इस मामले में कुछ यूजर्स ने कुणाल कामरा को टैग किया था। इसके बाद ही कुणाल ने OLA पर कटाक्ष करते हुए उनके सेंटर पर काम करने की बात कही।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Google से 15 साल पुराने केस को जीतने में कामयाब रहा यूके कपल, दिया 26000 करोड़ का जुर्माना

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ