Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

बंदरों संग रक्षाबंधन मना रही बहन का वीडियो वायरल, देख चुके हैं अब तक 5 करोड़ लोग

Girl With Monkey Viral Video : वायरल वीडियो में एक लड़की बंदरों के बीच में बैठी दिखाई दे रही है। लड़की बंदरों के साथ खेल रही है और उन्हें रक्षा बंधन विश कर रही है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Aug 20, 2024 13:13

Girl With Monkey Viral Video : 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी और रक्षा करने का वचन लिया। इसी बीच एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो बंदर को रक्षाबंधन की बधाई दे रही है। बंदर ने इसका ऐसा जवाब दिया कि लड़की बोल पड़ी, ऐसा गिफ्ट कौन देता है भाई! यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं।

वायरल वीडियो में एक लड़की बंदरों के बीच में बैठी दिखाई दे रही है। लड़की बंदरों के साथ खेल रही है और उन्हें रक्षा बंधन विश कर रही है। इस दौरान कई बंदर अगल बगल उछल कूद कर रहे हैं। ना बंदर इस लड़की के पास से दूर जा रहे हैं और ना ही ये लड़की बंदरों से डर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये कैसा गिफ्ट है भाई?

बंदरों को जब लड़की ने रक्षाबंधन विश किया तो एक बंदर उसके सिर पर ही छलांग लगा दी। इस पर लड़की ने कहा कि ऐसे कौन गिफ्ट देता है भाई! ऐसा करोगे तो मैं तुम्हें चने नहीं दूंगी। बंदरों के साथ लड़की की मटरगश्ती का वीडियो 4.7 करोड़ लोग देख चुके हैं। हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

 

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

 

A post shared by CONNECT 2 V (@connect_2_v)

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर मैं होता तो इतनी देर में मेरी आत्मा शरीर छोड़ चुकी होती। एक अन्य ने लिखा कि ये लड़की तो बड़ी हिम्मत वाली है। एक ने लिखा कि बंदरों के पास जाना खतरनाक हो सकता है, आपको रेबीज हो सकता है तो सावधान रहें। एक ने लिखा कि क्या ये लड़की जबरदस्ती बंदरों को परेशान नहीं कर रही है। एक ने लिखा कि खाना खिलाना है तो खिलाओ, उन्हें परेशान ना करो।

यह भी पढ़ें : क्या सच में खूबसूरती पर टैक्स वसूल रहा Indigo? वायरल Cute Fee की कंपनी ने बताई सच्चाई

बता दें कि इस लड़की के इंस्टाग्राम को चेक करने पर पता चला कि इसके सारे वीडियो बंदरों के साथ ही हैं। किसी में वह उनको खाना खिला रही है तो किसी में वह खेल रही है। ऐसे कई वीडियो हैं जिन्हें करोड़ों लोग देख चुके हैं।

First published on: Aug 20, 2024 01:13 PM

संबंधित खबरें