OYO बंद करवा दिए, पार्क में बैठने नहीं दे रहे, कपल ने BJP विधायक को खूब सुनाया

Vaishali Nagar MLA Rikesh Sen : छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर विधानसभा से विधायक रिकेश सेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पार्क में बैठे कपल को हिदायत देते दिखाई दे रहे हैं। पढ़िए OYO होटल को लेकर क्या बोले लड़के और लड़कियां !

sen

Vaishali Nagar MLA Rikesh Sen : छत्तीसगढ़ के एक बीजेपी विधायक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक जी पार्क का निरीक्षण कर रहे हैं और वहां बैठे कपल को घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। बीजेपी विधायक का कहना है कि अगर अब कपल पार्क में मिलेंगे तो कार्रवाई होगी। वहीं कपल का कहना है कि विधायक जी ने इलाके के सभी Oyo बंद करवा दिए हैं तो हम कहां जाएं।

छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर विधानसभा से विधायक रिकेश सेन ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पार्क में घूम रहे कपल को पकड़कर फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं। विधायक ने साफ हिदायत दी है कि पार्क में कपल अश्लील हरकत करते हुए या साथ में बैठे हुए ना दिखाई दें।

वहीं जिन लड़के या लड़कियों को विधायक ने पकड़ा, उन्होंने कहा कि आपने तो सारे Oyo बंद करवा दिए तो हम कहां जाएं। कहीं घूमते हैं तो लोग परेशान करते हैं, पार्क में आप आ जाते हैं। एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया है कि इतना तो पुलिस भी परेशान नहीं करती है।


वहीं विधायक रिकेश सेन ने कहा है कि पार्क में बुजुर्ग और महिलाएं नहीं आए पाती थीं क्योंकि कपल ने यहां कब्जा कर रखा था। मुझे सूचना मिली और मैं आया। 45 डिग्री तापमान है और यहां अश्लील हरकत कर रहे थे। कुछ कपल ने मुझसे कहा है कि Oyo बंद होने के बाद हमें पार्क में आना पड़ा है। ऐसी बातों की कोई सुनवाई नहीं है।

रिकेश सेन ने यह भी कहा है कि अभी मैंने लड़कों को समझाया है लेकिन आगे धड़पकड़ शुरू होगी और लैला मजनू स्कॉयड बनाया जाएगा। जो लोग पकड़े जायेंगे उनके माता-पिता को भी थाने बुलाया जाएगा। रिकेश सेन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक ने लिखा कि काम तो ठीक कर रहे हैं लेकिन क्या फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना ठीक है? एक ने लिखा कि ये वीडियो तो पूरी तरह स्क्रिप्टेड लग रहा है। कहानी लिखी गई है और फिर शूटिंग हुई है। एक ने लिखा कि विधायक जी ने लड़के और लड़कियों का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है, क्या ये अपराध नहीं है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ