HIV पॉजिटिव युवती के 'प्यार' में कैसे फंसे 20 लोग? खुद भी हुए पीड़ित, 15 पत्नियां भी बीमार

Uttarakhand News : उत्तराखंड के नैनीताल में नशेड़ी लड़की की वजह शहर के करीब 19 लोग HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। जानें लड़की कैसे लोगों को अपने जाल में फंसती थी?

Uttrakhand HIV

Uttarakhand News :  उत्तराखंड से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, यहां एक ड्रग्स एडिक्ट लड़की के चक्कर में पड़कर करीब 20 लोग HIV पॉजिटिव हो गए हैं। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है और मामले की जांच की जा रही है। हैरान करने वाला मामला नैनीताल से सामने आया है। आखिर कैसे लड़कों को अपने जाल में फंसाती थी लड़की?

विज्ञापन

पूरा मामला नैनीताल जिले के रामनगर इलाके से सामने आया है। महज पांच महीने में 19 लोग एचआईवी संक्रमित पाए गए है। इसके पीछे एक लड़की बताई जा रही है, जिसके संपर्क में आने से सभी संक्रमित हुए हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर लड़की के संपर्क में लोग कैसे आए और कैसे 19 लोगों को पता चला कि वे सभी HIV पॉजिटिव हो चुके हैं?

विज्ञापन

ऐसे लोगों को फंसाती थी लड़की

जानकारी के अनुसार, गूलरघट्टी इलाके में एक 17 साल की लड़की को स्मैक की लत लग गई थी। नशे के लिए जब भी उसे पैसे की जरूरत पड़ती थी तो वह लड़कों को लालच देकर अपने पास बुलाती थी। संपर्क में आने से लड़के HIV से संक्रमित हुए, कई लड़के शादीशुदा थे। इससे उनकी पत्नियां भी HIV पॉजिटिव हो गईं इस तरह कुल 19 लोग HIV से संक्रमित हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि15 महिलाओं भी शामिल हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो नैनीताल जिले में एचआईवी पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं और रामनगर का नाम सबसे ऊपर है। रामनगर में 17 माह में 45 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। केवल अप्रैल से अक्टूबर के बीच 19 लोग एचआईवी संक्रमित हो चुके है। इनमें 30 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। 30 पुरुषों में से 20 युवक ड्रग्स एडिक्ट लड़की से संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामनगर में रहने वाली नाबालिक लड़की नशे का सेवन करती है और खुलेआम शहर की किसी भी गली में इसे घूमते हुए देखा जा सकता है। नशे के लिए वह पैसे एकत्रित करने के लिए वह लोगों लालच देकर अपने पास बुलाती थी। अब इस लड़की की वजह से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ