---विज्ञापन---

नशेड़ी युवती ने मचाया हड़कंप! 20 लोग HIV पॉजिटिव, पत्नियां भी हुईं संक्रमित

Ramnagar Drug Addict Girl HIV Positive: उत्तराखंड के रामनगर में एक एचआईवी पॉजिटिव युवती के संपर्क में आने से कई लोग संक्रमित हो गए। जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

---विज्ञापन---

अबूबकर मकरानी, रामनगर 

Ramnagar Drug Addict Girl HIV Positive: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। यहां कई तस्कर पकड़े जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इसे रोक पाना मुश्किल हो रहा है। अब रामनगर से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, नशेड़ी किशोरी के संपर्क में आने से 20 से ज्यादा लोग एचआईवी पॉजिटिव हो गए। बताया जा रहा है कि एचआईवी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन के अनुसार, एकदम से लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आई है।

---विज्ञापन---

शहर में मचा हड़कंप 

संक्रमित होने वाले लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। जो अपने पति के संपर्क में आने से संक्रमित हो गईं। दरअसल, जो नशेड़ी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से कई शादीशुदा हैं। घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस-प्रशासन भी जांच में जुट गया है। जानकारी के अनुसार, रामनगर में रहने वाली नाबालिक किशोरी नशे का सेवन करती है और खुलेआम शहर की किसी भी गली में इसे घूमते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Kidney Health: होम रेमेडीज से भी क्या किया जा सकता है किडनी ट्रीटमेंट? एक्सपर्ट से जानें

---विज्ञापन---

इस तरह हुआ खुलासा 

मामले का पता जब चला, तब किशोरी के संपर्क में आए नशेड़ियों के स्वास्थ्य में कमजोरी और अन्य शिकायतें मिलीं। जब उसकी जांच कराई गई तो एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मामले में जानकारी देते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश पंत ने बताया कि रामनगर में पिछले तीन से चार साल में हर साल करीब 20 केस एचआईवी पॉजिटिव के पाए जाते थे।

कम उम्र के लोग 

उन्होंने बताया कि इस साल अप्रैल से लेकर अभी तक 6 महीने में 19 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनकी जांच रामनगर के सरकारी अस्पताल में की गई है। उन्होंने बताया कि मामला काफी गंभीर है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग भी एचआईवी पॉजिटिव आए हैं, वह कम उम्र के हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: UP के सिपाही ने मंगेतर के सामने खुद को गोली मारी, एक ही चौकी में तैनात थे दोनों… जानें मामला

First published on: Oct 29, 2024 10:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola